2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बसपा में बड़ी टूट! अखिलेश यादव से मिले बसपा के नौ विधायक, सपा में हो सकते हैं शामिल

UP Assembly Election 2022 Updates: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले बसपा के निष्‍कासित नौ विधायक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 15 Jun 2021, 1:00 PM IST

up elections 2022 expelled nine bsp mla meeting with akhilesh yadav

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. UP Assembly Election 2022 Updates. बहुजन समाज पार्टी (BSP) के नौ बागी विधायक मंगलवार को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मिलने समाजवादी पार्टी के दफ्तर पहुंचे। श्रावास्ती के भिनगा से विधायक असलम राईनी के साथ करीब 9 विधायकों ने अखिलेश से मुलाकात की और पिछले दरवाजे से निकल गए। इस मुलाकात के बाद राजधानी लखनऊ का सियासी पारा चढ़ गया है। अकटलें हैं कि यह सभी सपा ज्वॉइन कर सकते हैं। हालांकि, सपा की ओर से इस संदर्भ में अभी कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। गौरतलब है कि विधान परिषद चुनाव में बगावत के बाद मायावती ने इन सभी नौ विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

सपा के टिकट पर लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव
बहुजन समाज पार्टी के बागी विधायक सशर्त समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, असलम राइनी के नेतृत्व में बागी विधायक इस शर्त पर सपा में शामिल हो सकते हैं कि उन्हें वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव (uttar pradesh assembly elections 2022) में समाजवादी पार्टी से विधायकी का टिकट मिले। कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव ने सभी जिताऊ उम्मीदवार को बीजेपी के खिलाफ टिकट देने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें : मायावती के लिए हमेशा ही फायदे का सौदा रहा है यूपी में गठबंधन, जानें- इस बार क्या होगी बसपा की रणनीति