3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Uttar Pradesh Assembly Election 2022: कौन होगा बीजेपी का सीएम चेहरा? अलग-अलग बयानों से भ्रम की स्थिति

UP Assembly Election 2022 Updates: यूपी विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरा कौन होगा, बीजेपी के नेताओं की अलग-अलग राय है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 21 Jun 2021, 5:05 PM IST

 up elections 2022 political leader different opinion on bjp cm face

Uttar Pradesh Assembly Election 2022: कौन होगा बीजेपी का सीएम चेहरा? अलग-अलग बयानों से भ्रम की स्थिति

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. UP Assembly Election 2022 Updates- यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का सीएम फेस (CM Face) कौन होगा? इसे लेकर असमंजस की स्थिति है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व बीजेपी के यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह 2022 में योगी आदित्यनाथ को ही मुख्यमंत्री चेहरा बताते हैं, लेकिन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान अलग है। उनका कहना है कि 2022 (uttar pradesh assembly elections 2022) में जीत के बाद केंद्रीय नेतृत्व ही मुख्यमंत्री तय करेगा। ऐसे में सीएम फेस को लेकर पार्टी के दिग्गज नेताओं के अलग-अलग बयानों से पार्टी कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति है। आइए जानते हैं बीजेपी के सीएम फेस को लेकर किसने क्या कहा?

स्वामी प्रसाद मौर्य
यूपी सरकार में श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय नेतृत्व ही यूपी में सीएम का चेहरा तय करेगा। अभी हम सबका लक्ष्य आगामी चुनाव में अधिक से अधिक सीटें जीतना है।

यह भी पढ़ें : दिग्गज नेताओं ने बेटों को सिखाया राजनीति का ककहरा, किसी ने मुख्यमंत्री बनाया तो किसी ने सौंपी विरासत

केशव प्रसाद मौर्य
बीते दिनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा था कि बीजेपी की परंपरा रही है कि केंद्रीय नेतृत्व ही सीएम फेस तय करता है। हम पहले केवल चुनाव जीतने पर ही फोकस कर रहे हैं।

स्वतंत्र देव सिंह
बीजेपी के यूपी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उनसे ज्यादा परिश्रमी और ईमानदार मुख्यमंत्री कौन है?

यह भी पढ़ें : बीजेपी की नैया पार लगाएंगे ये महारथी, चुनाव से पहले मिली बड़ी जिम्मेदारी

राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना काल में मुख्यमंत्री ने दिन-रात कड़ी मेहनत की। खुद कोरोना संक्रमित होने के बावजूद काम करते रहे। 2022 चुनाव में वे ही बीजेपी की तरफ से सीएम पद का चेहरा होंगे।

राधा मोहन सिंह
लखनऊ में बैठक लेने आये बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह (Radha Mohan Singh) ने कहा था योगी सरकार ने बेमिसाल काम किया है। आगामी चुनाव में वह पार्टी का चेहरा होंगे।

यह भी पढ़ें : संघ व भाजपा की हर बैठक में अब यूपी विधानसभा चुनाव ही मुद्दा, सत्ता-संगठन में जल्द हो सकता है बड़ा बदलाव