3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्तार अंसारी के यूपी आते ही इतने मामले लादेगी योगी सरकार, शरणदाताओं पर भी होगी कार्रवाई

पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) आज रात यूपी की बांदा जेल में पहुंच जाएगा। मुख्तार अंसारी के यूपी आने के बाद योगी सरकार उस पर मुकदमों की बारिश करने वाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 6 Apr 2021, 12:23 PM IST

मुख्तार अंसारी के यूपी आते ही इतने मामले लादेगी योगी सरकार, शरणदाताओं पर भी होगी कार्रवाई

मुख्तार अंसारी के यूपी आते ही इतने मामले लादेगी योगी सरकार, शरणदाताओं पर भी होगी कार्रवाई

लखनऊ. पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) आज रात यूपी की बांदा जेल में पहुंच जाएगा। मुख्तार अंसारी के यूपी आने के बाद योगी सरकार उस पर मुकदमों की बारिश करने वाली है। सोमवार को जहां एक ओर यूपी पुलिस माफिया को बांदा लाने के लिए पंजाब रवाना हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ अब तक हुई कार्रवाई का डाटा जारी किया है। मुख्तार अंसारी के खिलाफ केवल उत्तर प्रदेश में ही 52 मुकदमे दर्ज हैं। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर यूपी प्रशांत कुमार ने कहा कि मुख्तार अंसारी और उसके गैंग की 192 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों के जब्तीकरण और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है।

मुख्तार गैंग के अब तक 96 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें से 75 गुर्गों पर यूपी पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसके अलावा मुख्तार गैंग के 72 सहयोगियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किये जा चुके हैं। मुख्तार को 15 विचाराधीन मुकदमों में जल्द सजा दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्तार के सहयोगियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

एंबुलेंस मामले में भी होगी कार्रवाई

एंबुलेंस मामले में मुख्तार अंसारी पर बाराबंकी में केस दर्ज हुआ है। इस मामले में भी कार्रवाई की जाएगी। मुख्तार अंसारी पर पूर्व में पूर्वांचल में कई जगह आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें कई जघन्य अपराधों के साथ पुलिसवालों की हत्या भी शामिल है।

मुख्तार के शरणदाताओं पर भी होगी कार्रवाई

यूपी सरकार मुख्तार अंसारी पर पूरी तरह से शिकंजा कसने को तैयार है। मुख्तार को शरण देने वाले शरणदाताओं पर भी कार्रवाई की जाएगी। मुख्तार पर व्यापारियों को धमकी देकर उनसे गुंडा टैक्स की वसूली करने का भी आरोप है।

ये भी पढ़ें: पूर्वांचल के डॉन मुख्तार अंसारी का रोचक है पारिवारिक इतिहास, नामचीन हस्तियों में शामिल है दादा-नाना का नाम

ये भी पढ़ें: मुख्तार की एंबुलेंस बाराबंकी लेकर पहुंची पुलिस, राजनाथ यादव की हुई गिरफ्तारी, जानें कौन है ये?