विंध्य कॉरिडोर का काम नवंबर 2020 में शुरू हुआ था। इसके अक्टूबर 2021 तक साकार होने की उम्मीद है। विंध्य कॉरिडोर की कुल लागत 331 करोड़ रुपए है। मंदिर से लगे चार प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण के लिए करीब 33 करोड़ रुपए की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। विंध्य कॉरिडोर के बनने पर इसका हर कोना अपनी पारंपरिक धरोहर बयां करेगा। मंदिर के आसपास के अन्य मंदिर इसके प्रमुख आकर्षण केंद्र होंगे। जिसमें मां विंध्यवासिनी, अष्टभुजा व उत्तराकाली (कालीखोह) का त्रिकोण दर्शन करने को मिलेगा। इसके साथ ही रामगया घाट, मां तारा देवी मंदिर, रत्नेश्वर महादेव मंदिर व शिवपुर के दर्शन होंगे। त्रिकोण क्षेत्र में स्थित मोतिया तालाब, गेरूआ तालाब, नरसिंह तालाब, नागकुंड, भैरव कुंड व सीता कुंड का आकर्षण सभी को लुभाएगा।