लखनऊ. उत्तर प्रदेश के 60 लाख विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा जमा किए गए सिक्योरिटी मनी पर यूपी सरकार उन्हें ब्याज देगी। छह पहले राज्य के करीब 60 लाख विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा जो सिक्योरिटी मनी जमा की गई थी वो बिलिंग सिस्टम में शून्य दिख रही थी। इससे उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी राशि पर नियमानुसार मिलने वाला ब्याज नहीं मिल रहा था। उपभोक्ता परिषद ने इस मामले में नियामक आयोग में प्रत्यावेदन दिया था। उत्तर प्रदेश विद्युत उपभोक्ता परिषद की आपत्ति के बाद बिजली कंपनियों ने उप्र विद्युत नियामक आयोग में अपना जवाब दाखिल किया। अब उन्हें सिक्योरिटी मनी मिलने का रास्ता साफ हो गया है।