4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार का एक और बड़ा फैसला, दो साल बाद यूपी में आएगा बड़ा बदलाव

उत्तर प्रदेश सरकार अगले 100 दिनों में अटल औद्योगिक स्थापना मिशन की शुरुआत करने जा रही है। वर्ष 2021-22 में यूपी के निर्यात में वृद्धि की गई है। उत्तर प्रदेश के निर्यात को दो लाख करोड़ तक ले जाने के लिए प्रयास किए जा रहा हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी 100 दिनों के अंदर तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Mishra

•

Updated: 16 Apr 2022, 5:06 PM IST

fasla.jpg

लखनऊ. ‌प्रदेश में निवेश को बढ़ाने के लिए इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो साल के अंदर इन्वेस्टर समिट के आयोजन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। पिछले कार्यकाल की तरह इस बार भी उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टर समिट का आयोजन कर निवेश बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार दस लाख करोड़ रुपए के निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया है। पिछले कार्यकाल में आयोजित हुए इन्वेस्टर समिट में 4.68 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुआ था। जिसमें से तीन लाख करोड़ रुपए के प्रस्ताव पर निवेश मिला। इस बार निवेश के लक्ष्य को दोगुना किया गया है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अधिक निवेश प्राप्त करने व कारोबारी सुगमता स्थापित करने के लिए प्रयास कर रही है। वर्ष 2017 की कारोबारी सुगमता रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को 14वां स्थान प्राप्त हुआ था वहीं वर्तमान में प्रदेश रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है। उत्तर प्रदेश की सरकार पहला स्थान प्राप्त करने के लिए प्रयास कर रही है। जिसके लिए प्रदेश में निवेश को बढ़ाने व कारोबारी संबंधित नियमों को सरल बनाया जा रहा है।

100 दिनों में अटल औद्योगिक अवस्थापना मिशन

उत्तर प्रदेश सरकार अगले 100 दिनों में अटल औद्योगिक स्थापना मिशन की शुरुआत करने जा रही है। वर्ष 2021-22 में यूपी के निर्यात में वृद्धि की गई है। उत्तर प्रदेश के निर्यात को दो लाख करोड़ तक ले जाने के लिए प्रयास किए जा रहा हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी 100 दिनों के अंदर तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।

दिसंबर 2024 तक जेवर एयरपोर्ट का शुरू होगा संचालन

मुख्यमंत्री ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर का संचालन दिसंबर 2024 तक शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में बन रहे एयरपोर्ट के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। दोनों एयरपोर्ट के बने जाने के बाद उत्तर प्रदेश विकास की प्रक्रिया में तेजी लाने की बात कही है।