पीड़ित महिलाओं का मुकदमा लड़ेगी सरकार
तीन तलाक प्रभावित महिलाओं से संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ट्रिपल तलाक से पीड़ित महिलाओं का मुकदमा लड़ेगी। सरकार जहां उन्हें प्रतिवर्ष 6000 रुपए की सहायता राशि देगी। साथ ही इन महिलाओं को आवास, बच्चों की पढ़ाई, स्कॉलरशिप और आयुष्मान योजना का लाभ भी दिलाना चाहिये। इसके अलावा ऐसी महिलाओं के कल्याण के लिए अलग से विशेष योजना बनाई जानी चाहिए।