लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार रोडवेज कर्मचारियों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। रोडवेज कर्मियों को सातवें वेतन का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रोडवेज कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। पिछले डेढ़ साल से लंबित रोडवेज कर्मियों की सातवें वेतन की मांग को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। रोडवेज कर्मियों को सातवें वेतन का लाभ 1 जनवरी 2018 से देने का फैसला किया गया है। निगम कर्मियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मंजूरी से परिवहन निगम के लगभग 23000 नियमित कर्मियों के लिए ही नहीं बल्कि सेवानिवृत्त 850 कर्मियों को भी लाभ मिलेगा।