30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ चुने गये नेता, राज्यपाल से मिलकर करेंगे सरकार बनाने का दावा

योगी आदित्यनाथ विधायक दल के नेता चुन लिये गये हैं। केन्द्रीय गृहमन्त्री और यूपी के पर्यवेक्षक अमित शाह की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ को गठबंधन दल का नेता चुना गया। सुरेश खन्ना ने योगी आदित्यनाथ के नाम का प्रस्ताव रखा। इससे पहले उत्तर प्रदेश में सरकार के गठन की प्रक्रिया आज से शुरू हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vivek Srivastava

•

Updated: 24 Mar 2022, 6:04 PM IST

अमित शाह की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ चुने गये नेता, राज्यपाल से मिलकर करेंगे सरकार बनाने का दावा

अमित शाह की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ चुने गये नेता, राज्यपाल से मिलकर करेंगे सरकार बनाने का दावा

Yogi Adityanath: योगी आदित्यनाथ विधायक दल के नेता चुन लिये गये हैं। केन्द्रीय गृहमन्त्री और यूपी के पर्यवेक्षक अमित शाह की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ को गठबंधन दल का नेता चुना गया। सुरेश खन्ना ने योगी आदित्यनाथ के नाम का प्रस्ताव रखा। इससे पहले उत्तर प्रदेश में सरकार के गठन की प्रक्रिया आज से शुरू हुई। लोक भवन में विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए अमित शाह गुरुवार को लखनऊ पहुँचे। सह-पर्यवेक्षक रघुवर दास के अलावा बीजेपी के 255 और बाकी सहयोगी दल के विधायक बैठक में मौजूद रहे। विधायकों ने कहा कि आज की बैठक विधायक दल के नेता के चुनाव के साथ-साथ सरकार की आगे की दिशा के लिए बेहद जरूरी है। बैठक से पहले लोक भवन के बाहर मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी की मूर्ति पर अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य ने माल्यार्पण किया। इसके बाद सभी नेता लोक भवन के अंदर पहुंचे।

गठबन्धन में भाजपा के सहयोगी अपना दल और निषाद पार्टी के विधायक भी मौजूद रहे। लोकभावन में होने वाली विधायक दल की बैठक में इस पर आखिरी मुहर लगा दी गयी। बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर भाजपा गठबंधन के सभी 273 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सौंपेंगे और सरकार बनाने के दावा पेश करेंगे।

50 बिजनेस घरानों को भेजा गया निमन्त्रण

सीएम योगी की दूसरी पारी के लिए शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को होना है। इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए देश के करीब-करीब सभी बड़े कारोबारी घरानों को शामिल होने का इनविटेशन भेजा गया है। इन कारोबारियों के इस समारोह में पहुँचने की उम्मीद भी है। जिन 50 कारोबारी घरानों को आने के लिए निमंत्रण भेजा गया है उनमें टाटा ग्रुप, अंबानी ग्रुप, आदित्य बिरला ग्रुप, अडानी ग्रुप, महिंद्रा ग्रुप, आईटीसी ग्रुप, पेप्सीको , हिंदुस्तान यूनीलीवर ग्रुप, फिल्पकार्ट और आईजीएल ग्रुप भी मुख्य हैं।

अमौसी एयरपोर्ट पर भी तैयारी

अमौसी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी शपथ ग्रहण में आने वाले मेहमानों को लेकर तैयार हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी विशेष विमान से लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहीं ज्यादातर नेता VIP हेलीकॉप्टर और निजी चार्टर प्लेन से आएंगे जिसकी वजह से लखनऊ एयरपोर्ट से रोजाना उड़ान भरने वाली पैसेंजर फ्लाइट्स प्रभावित ना हो इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस समस्या से निपटने के इंतजाम किए हैं। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण में 12 राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम शामिल होंगे। कई वीवीआईपी राजकीय हेलीकॉप्टर से तो कुछ निजी चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे। 13 हेलीकॉप्टर व निजी चार्टर प्लेन के लिए की गई एयरपोर्ट के अंदर पार्किंग व्यवस्था की गई है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल को अलर्ट किया गया है।