6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

investor summit- यूपी हो गया मालामाल – इनवेस्टर मीट

उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनेगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anil Ankur

•

Updated: 21 Feb 2018, 11:41 AM IST

UP investor meet- UP has became millionaire

UP investor meet- UP has became millionaireUP investor meet- UP has became millionaire

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार की सुबह लखनऊ में इन्वेस्टर मीट कार्यक्रम का उदघाटन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी यूपी को सबसे बड़ा प्रदेश बनने की कवायद में सभी प्रकार की मदद करने का वायदा किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना होगा। इस मौके पर देश के माने जाने उद्योगपतियों ने कहा कि वे यूपी में निवेश करने के लिए तैयार हैं। मुकेश अम्बानी ने दो साल में एक लाख रोजगार देने का वादा किया है और 10 हजार करोड़ रुपए इन्वेस्ट करेंगे। वहीं अडानी ग्रुप के चेयरमेन गौतम अडानी ने यूपी में 35 हजार करोड़ रुपए अगले पांच में निवेश करने का वादा किया।

रिलायंस ग्रुप के मुकेश अम्बानी ने कहा कि यूपी बदलेगा तो देश बदलेगा। यूपी में एक लाख रोजगार देंगे। उन्होंने कहा कि मैं यूपी में 10 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेंगे। यूपी का हर नौजवान स्मार्ट बने। उन्होंने कहा कि यूपी के हर गांव में जीओ पहुंचेगा। अम्बानी ने कहा कि यूपी उनके लिए स्पेशल है।
गंगा नदी हम सबकी माता है। हम सबके लिए पवित्र है। क्लीन गंगा मिशन के लिए हम योगदान देंगे। हम इस दिशा में वह सब करेंगे जो हमसे कहा जाएगा।

अडानी गु्रप का यूपी में 35000 हजार का निवेश
गौतम अडानी ने कहा कि 2002 में गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने जो मुझसे कहा वह मैने किया। इन्वेस्टर मीट बहुत ही महत्वपूर्ण है। नीतियों को मुख्यधारा में जोडऩे से यूपी बढ़ेगा। नए भारत के निर्माण में यह बहुत बड़ा योगदान होगा। अगले 12 सालों में विश्व की सबसे बड़ी पॉवर बनने जा रहे हैं। राष्ट्र के रूप में हम विकास की हद पर पहुंचेंगे। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधार कर यूपी में आप नेतृत्व करेंगे। यूपी में हर व्यक्ति को अपग्रेड करने की जरूरत है। फूड पार्क एंड लाजिस्टक पार्क के रूप में हम यूपी में निवेश करेंगे। 1000 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट यूपी में लांच करेंगे। विश्व स्तरीय विश्व विद्याालयों 35000 करोड़ अगले पांच साल में हम यूपी में निवेश करेंगे।

बिरला ग्रुप ने कहा यूपी में 25 हजार करोड़
आदित्य बिरला ग्रुप के कुमार मंगलम विरला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपग्रेडिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास रहा है। आदित्य बिरला ग्रुप 25000 करोड़ के प्रोजेक्ट लगाएगा। इस तरह उत्तर प्रदेश में सीधे और परोक्ष रूप में एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी के साथ यूपी में चार हजार गांवों का विकास करेंगे।

महेन्द्र आनंद ने कहा मेरा घर है यूपी
महेन्द्र ग्रुप के आनंद महेन्द्र ने कहा कि मेरी माताती का वतन उत्तर प्रदेश है। वे इलाहाबाद में पैदा हुईं। फिर वे लखनऊ में पढ़ी लिखीं और बड़ी हुईं। वे यहीं इतिहास की टीचर हुईं। आज मैं महसूस कर रहा हूं कि जैसे मैं एक मुशाफिर हूं और आज अपने घर लौअ आया हूं। यूपी को दूसरे राज्यों से नहीं दूसरे देशों से करना चाहिए। जब यूपी तुलना दूसरे राज्यों से नहीं की जा सकती है उसी प्रकार विकास के मुद्दे पर भी उसे दूसरे देशों से तौलना चाहिए। उसी प्रकार का काम किया जाना चाहिए।

लखनऊ में बंद नहीं होगा टीसीएस
टाटा ग्रुप के सायरस ने वादा किया यूपी में टीसीएस बंद नहीं होगा। यूपी टीसीएस नए कैम्पस में 12000 लोगों को रोजगार देगी।