लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को देखते हुए योगी सरकार लगातार आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर रही है, वहीं आज एक बार फिर यूपी के 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें लखनऊ में नई तैनाती के तौर पर अंजू गुप्ता को लाया गया है। आपको बता दें, कि लंबे समय से लखनऊ के महिला सम्मान प्रकोष्ठ 1090 में आईजी नवनीत सिकेरा तैनात थे। उन्हें यहां साइडलाइन करते हुए इलाहाबाद ट्रांसफर कर दिया गया है। लखनऊ में उनकी जगह अंजू गुप्ता को लाया गया है।