आंधी-तूफान को लेकर मौसम विभाग ने जो अलर्ट जारी किया था, उसे लेकर प्रशासन और आम लोग ज्यादा गंभीर नहीं थे। खासकर पहले चरण में आये भयानक आंधी-तूफान के पहले तक, जिसमें उत्तर प्रदेश में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। आमतौर पर इस महीने में इस तरह के आंधी-तूफान आते रहे हैं और मौसम विभाग ने यही अनुमान भी जाहिर किया था। चूंकि आंधी को लेकर किसी तरह का विशेष संकेत नहीं था, इसलिए आंधी और तूफान के अलर्ट में केवल तीव्र वेग का अनुमान जाहिर किया। इस अलर्ट पर ध्यान न देने का नतीजा यह रहा कि तीन चरणों में आये आंधी-तूफान से 200 से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।