29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं जाएगी 25000 होमगॉर्डों की नौकरी, यूपी मंत्री ने दी बड़ी राहत, जगमग होगी सभी की दिवाली

यूपी के 25000 होमगार्ड्स की नौकरी जाने की खबर से प्रदेश भर में हड़कंप मच गया। दिवाली से पहले इसे होमगॉर्ड्स के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 15 Oct 2019, 7:19 PM IST

CM Yogi

CM Yogi

लखनऊ. यूपी के 25000 होमगार्डों की नौकरी जाने की खबर से प्रदेश भर में हड़कंप मच गया है। दिवाली से पहले इसे होमगॉर्डों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मामले में सियासत भी शुरू हो गई हैं। समाजवादी पार्टी ने इस पर कहा है दीपावली से पहले 25 हजार परिवारों की जिंदगी में अंधेरा कर उत्सव की तैयारी में मुख्यमंत्री जुटे हैं, वहीं आप पार्टी ने कहा है होमगार्डों को नौकरी से निकालना भाजपा सरकार की पकोड़ा योजना के बाद कटोरा योजना है। इसी बीच प्रदेश के सैनिक कल्याण, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड व पीआरडी कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने एक राहत भरा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि किभी भी होमगार्ड की नौकरी नहीं जाएगी।

ये भी पढ़ें- सीएम योगी ने उपचुनाव से पूर्व जनसभा में किया बड़ा ऐलान, प्रत्येक किसानों को देंगे इतने रुपए

चेतन चौहान ने कहा- किसी की नहीं जाएगी नौकरी-

मंत्री ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए मामले पर कहा कि होमगार्ड बेहद अच्छा काम कर रहे हैं। वो चाहे ट्राफिक पुलिस में हो, थानों में संबंधित हों, जेलों में हों या चाहे वीआईपी मूवमेंट में उनकी ड्यूटी लगाई गई हो। वह उसमें अपना सर्वश्रेष्ट दे रहे हैं। हमारे लगभग 25000 होमगार्ड जवान ट्रेंड हैं। उन्हें अच्छी ट्रेनिंग दी गई है। उन्हें हथियार चलाने की भी ट्रेनिंग दी जाती है। चेतन चौहान ने आगे कहा कि इस पर अपर मुख्य सचिव स्तर पर बातचीत होगी। आखिर में जो आधिकारिक पत्र मेरे पास आएगा, उसके बाद ही फैसला लिया जाएगा। लेकिन फिर भी विभाग के मंत्री होने के नाते मैं आश्वासन देता हूं कि कोई भी इनमें से बेरोजगार नहीं होगा। हां, यह जरूर है कि जो 30 दिन उनकी ड्यूटी थी, वह कम की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Weather Forecast: ठंड आएगी जल्दी, ढाएगी सितम, इस दिन दे रही है दस्तक

मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने भी दिया बयान-

वहीं अयोध्या पहुंचे मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी से जब दीवाली के मौके पर नौकरी से निकाले गए होमगार्ड्स के मामले पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सबके घर दिवाली बनेगी और इस समस्या का समाधान कैसे निकाला जाए इसके लिए विचार किया जाएगा।