मुख्य सचिव आरके तिवारी (RK Tiwari) ने सभी को पत्र जारी कर कहा कि प्लास्टिक की किसी भी चीज का अब दफ्तरों में इस्तेमाल नहीं होगा। यही नहीं किसी भी बैठक में अब प्लास्टिक बोटल का प्रयोग भी नहीं होगा। प्लास्टि के चम्मच, गिलास व थर्माकॉल का भी अब बैठकों में इस्तेमान नहीं किय जाएगा। सरकारी मीटिंग्स में अब से केवल स्टील और कांच की बोतलों में ही पानी पिया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से सभी को लागू करना होगा।