Lucknow News: राजधानी लखनऊ के कैसरबाग में स्थित पुरानी जिला जज अदालत के पीछे बुधवार सुबह वकील सुनील कुमार श्रीवास्तव के चेंबर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण करते हुए आस पड़ोस के अन्य चेंबर को भी चपेट में लेकर खाक कर दिया। इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल को इसकी सूचना दी।