29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमने 11 मुस्लिमों को मेयर का टिकट देकर SP-BJP की नींद उड़ा दी है: मायावती

UP Nikay Chunav: बसपा ने 17 नगर निगमों में से 11 पर मेयर कैंडिडेट मुसलमान उतारे हैं। इसी का जिक्र कर मायावती ने ये अपील की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 30 Apr 2023, 1:00 PM IST

mayawati bsp

मायावती उत्तर प्रदेश में मुस्लिम-दलित का राजनीतिक गठजोड़ बनाने की कोशिश कर रही हैं।

उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने कहा है कि मुस्लिमों के वोट तो दूसरी पार्टियां चाहती हैं लेकिन उनको हिस्सेदारी नहीं देती हैं। मायावती ने ट्वीट करते हुए निकाय चुनाव में मुस्लिमों को सबसे ज्यादा टिकट देने की बात कही है। उन्होंने मुस्लिमों से बसपा को वोट करने की अपील की है।


प्रदेश की राजनीति गर्माई हुई है: मायावती
मायावती ने रविवार को ट्वीट करते हुए बीजेपी को सांप्रदायिक तो सपा को जातिवादी पार्टी लिखा है। उन्होंने कहा, "यूपी निकाय चुनाव में 17 नगर निगमों में मेयर पद के लिए बीएसपी ने मुस्लिम समाज को उचित भागीदारी दी है। इससे प्रदेश की राजनीति काफी गरमाई हुई है। खासकर जातिवादी और साम्प्रदायिक पार्टियों की नींद उड़ी हुई है।"

मायावती ने आगे लिखा, "बीएसपी सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की नीति पर चलने वाली अम्बेडकरवादी पार्टी है। इसी आधार पर यूपी में चार बार अपनी सरकार चलाई। मुस्लिम और अन्य समाज को भी हमेशा उचित प्रतिनिधित्व दिया। ऐसे में लोगों से अपने हित पर ज्यादा और विरोधियों के षडयंत्र पर ध्यान न देने अपील है।"

यह भी पढ़ें: अब्दुल्ला के मंच पर आजम खान के करीबी को मारा गया थप्पड़