30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निकाय चुनाव: रामपुर में अब्दुल्ला के सामने आजम खान के करीबी को मारा गया थप्पड़

UP Nikay Chunav: रामपुर में निकाय चुनाव के दौरान सपा के कार्यकर्ताओं में फूट सामने आ गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 30 Apr 2023, 11:21 AM IST

Abdullah Swar Rampur

अब्दुल्ला लगातार निकाय चुनाव में उतरे सपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार में जुटे हैं।

रामपुर में निकाय चुनाव के लिए आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला प्रचार के मैदान में उतर गए हैं। एक तरफ बड़े नेता प्रचार में जान झोंक रहे हैं तो दूसरी ओर कार्यकर्ताओं की गुटबाजी भी सामने आ रही है। अब्दुल्ला की सभा के दौरान ये इतनी बढ़ी की मंच पर थप्पड़ चल गए।

आजम के करीबी को मारा गया थप्पड़
शुक्रवार की रात को अब्दुल्ला मोहल्ला चाह खजान में जनसभा करने पहुंचे थे। अब्दुल्ला जब मंच पर अपना भाषण खत्म करने के बाद बैठ रहे थे तो कार्यकर्ताओं में लड़ाई हो गई। बात तूतू-मैंमैं से आगे बढ़ी और आजमवादी मोर्चा बनाने वाले आजम खान के एक करीबी को दूसरे कार्यकर्ता ने थप्पड़ जड़ दिया।

आजम खान के करीबी को थप्पड़ पड़ते ही मंच पर हंगामा हो गया और हालात काबू से बोहर होने लगे। ऐसे में अब्दुल्ला ने संयम दिखाते हुए सभी को शांत किया और अपने-अपने घरों को भेजा। इसके बाद मामला शांत हो गया लेकिन आजम के करीबी को थप्पड़ पड़ना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना गया। गंज थाना प्रभारी लव सिरोही ने इसे स्टेज पर बैठने को लेकर हुआ विवाद बताया है। जिसे मौके पर ही खत्म करा दिया गया।

यह भी पढ़ें: 'अभी खामोशी है, जल्द शोर आएगा...' निकाय चुनाव में अब्दुल्ला आजम का पहला भाषण, CM-PM का नहीं लिया नाम