4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी इन उम्मीदवारों को देगी टिकट, कर दिया बड़ा ऐलान

UP Panchayat Chunav: उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 1 Feb 2021, 11:08 AM IST

यूपी पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी इन उम्मीदवारों को देगी टिकट, किया बड़ा ऐलान

यूपी पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी इन उम्मीदवारों को देगी टिकट, किया बड़ा ऐलान

लखनऊ. UP Panchayat Chunav: उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी ने यूपी पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशियों के चयन के लिए प्रदेश के हर जिले में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी तय करेगी कि किसी भी दागी व्यक्ति को चुनाव का टिकट न दिया जाए। आप के शीर्ष नेतृत्व के मुताबिक अब तक हजारों लोगों ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है। लेकिन पार्टी प्रत्याशियों का चयन काफी सोच समझ कर करेगी। दरअसल आम आदमी पार्टी की तैयारी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 लड़ने की है। लेकिन आप पंचायत चुनाव के माध्यम से अपनी तैयारियों को पहले ही परखना चाहती है। इसी वजह से आप यूपी पंचायत इलेक्शन में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

दागी नहीं बनेंगे उम्मीदवार

आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के मुताबिक पार्टी को अब तक हजारों आवेदन मिल चुके हैं। आवेदनों की जांच करके साफ-सुथरी छवि वाले प्रत्याशी ही चुने जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम पूरे प्रदेश में जिलावार चुनाव की समीक्षा कर रहे हैं। सभाजीत सिंह के मुताबिक पार्टी ने उन्हें यूपी पंचायत चुनाव का प्रदेश प्रभारी बनाया है। पार्टी पूरे प्रदेश में किसी भी दागी शख्स को पंचायत चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाएगी।

स्क्रीनिंग कमेटी करेगी तय

सभाजीत सिंह के मुताबिक पार्टी राजनीतिक भ्रष्टाचार और सियासत में गुंडे-माफिया के दखल को खत्म करने के लिए राजनीति में उतरी है। जिलेवार गठित इस कमेटी में दिल्ली के विधायक जिनके पास संबंधित जिले के पंचायत चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी होगी वह इस स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल होंगे। इसके अलावा संबंधित जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और पर्यवेक्षक स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य होंगे। यही कमेटी जिला पंचायत सदस्य सहित बाकी दूसरे पदों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाएगी।

यह भी पढ़ें: यूपी पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर सस्पेंस खत्म, पंचायती राजमंत्री ने आरक्षण को लेकर भी साफ की पूरी तस्वीर

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश