3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Panchayat Election Poll: यूपी में पहले चरण का मतदान शुरू, 18 जिलों में हो रही है वोटिंग

Panchayat Election Poll: यूपी पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में 18 जिलों में 51176 मतदान केन्द्र पर 3,16,46,162 मतदाता 2,99,012 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 15 Apr 2021, 9:25 AM IST

Panchayat Election Polling Jaunpur

पंचायत चुनाव मतदान जौनपुर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिये वोटिंग (Panchayat Election Poll) शुरू हो गई है। पहले चरण की वोटिंग में आज यूपी के 18 जिलों में मतदान चल रहा है। वोटिंग का समय सुबह सात बजे से लेकर शाम के छह बजे तक है। इन जिलों में कुल 51176 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जिनपर 3,16,46,162 मतदाता 2,99,012 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के दौरान जहां निर्वाचन आयोग ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किये गए हैं वहीं कोविड-19 प्रोटोकाॅल के पालन का भी दावा किया जा रहा है।

पहले चरण में अयोध्या, आगरा, कानपुर नगर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संतकबीर नगर, सहानपुर, हरदोई और हाथरस जिलों में पंचायत चुनाव के लिये वोट डाले जा रहे हैं। इन जिलों में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के चार पदों के लिये वोटिंग जारी है। 18 जिलों में जिला पंचायत के 779 वार्डों में 11,749, क्षेत्र पंचायत के 19313 वार्डों में 71,418, 14,789 ग्राम पंचायतों में प्रधान के 1,08,562 व ग्राम पंचायत के 1,86,583 वार्डों में 1,07,283 प्रत्याशी मैदान में हैं।


मतदान को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिये 442 रिटर्निंग ऑफिसर व 2450 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर लगाए गए हैं। इसके अलावा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वोटिंग के लिये 468 जोनल मजिस्ट्रेट, 2976 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। 629 इंस्पेक्टर, 7946 सब इंस्पेक्टर, 15672 हेड कांस्टेबिल, 61875 कांस्टेबिल, 2710 पीआरडी जवान, 6729 रिक्रूट सिपाही, 51 कम्पनी 2 प्लाटून पीएसी व 10 कम्पनी सीआरपीएफ सुरक्षा व्यवस्था के लिये लगाई गई है।