13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी पीसीएस के दोनों टॉपर हरियाणा से, काबिल अभ्यर्थी न मिलने पर 12 पद खाली

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2018 के नतीजों की घोषणा कर दी। कुल 988 पदों के लिए हुई भर्ती में 976 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 11 Sep 2020, 8:49 PM IST

UP PCS

UP PCS

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2018 के नतीजों की घोषणा कर दी। कुल 988 पदों के लिए हुई भर्ती में 976 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। जबकि योग्य अभ्यर्थी न मिलने से 12 पद खाली रह गए हैं। पीसीएस 2018 में अनुज नेहरा ने टॉप किया है। जबकि संगीता ने दूसरा और ज्योति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पुरुष वर्ग में टॉपर अनुज और महिला वर्ग की टॉपर संगीता दोनों ही हरियाणा के निवासी हैं। इन्होंने ने ही पहला और दूसरा स्थाना हासिल किया है। पांचवें स्थान पर रहने वाले कर्मवीर भी बिहार के हैं। यह पहली बार है जब यूपी पीसीएस में अन्य प्रदेशों के युवाओं का दबदबा है।

पीसीएस-2018 का इंटरव्यू 25 अगस्त को पूरा हुआ था। इसकी मुख्य परीक्षा इस बार संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा की तर्ज पर आयोजित की गई थी। पीसीएस-2018 के तहत 988 पदों पर भर्ती होनी था। हालांकि इंटरव्यू 984 पदों के लिए आयोजित किया गया। सहायक नगर आयुक्त के एक रिक्त पद और लेखाधिकारी (नगर विकास विभाग) के तीन रिक्त पदों का चयन केवल मुख्य परीक्षा के आधार पर होता है। मुख्य परीक्षा में 16738 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से 2669 को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया।