25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज ADG हटाए गए, देखें लिस्ट

UP Police IPS Transfer list : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पुलिस प्रशासन में व्यापक बदलाव करते हुए 20 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। देखें लिस्ट...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Avaneesh Kumar Mishra

•

Updated: 7 Jan 2026, 3:30 PM IST

यूपी में 20 IPS अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, PC- Patrika

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पुलिस प्रशासन में व्यापक बदलाव करते हुए 20 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। यह तबादला सूची बुधवार को जारी की गई। इन तबादलों में प्रमुख जोनों और महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती शामिल है, जिससे पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।

मुख्य तबादले इस प्रकार हैं

  • प्रयागराज जोन के ADG संजीव गुप्ता को पद से हटाकर लखनऊ पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है।
  • उनकी जगह ज्योति नारायण (पूर्व में PTS जालौन में तैनात) को प्रयागराज जोन का ADG नियुक्त किया गया है।
  • लखनऊ के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (जॉइंट सीपी) अमित वर्मा को हटाकर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में भेज दिया गया है।
  • उनकी जगह अपर्णा कुमार को लखनऊ का नया जॉइंट सीपी बनाया गया है।
  • लंबे समय से वेटिंग में रहे 2008 बैच के IPS अधिकारी किरण एस को लखनऊ रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया गया है।
  • मानवाधिकार निदेशालय के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) राम कुमार को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब वे अपर पुलिस महानिदेशक (लॉजिस्टिक्स) होंगे।
  • राम कुमार की जगह राजकुमार को अपर पुलिस महानिदेशक (मानवाधिकार) बनाया गया है।
  • तकनीकी सेवाओं के पुलिस महानिरीक्षक आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (Anti-Corruption Organization) का IG नियुक्त किया गया है।
  • 2000 बैच के वरिष्ठ IPS प्रशांत कुमार से अपर पुलिस महानिदेशक (पुलिस मुख्यालय) की अतिरिक्त जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। अब उनके पास केवल ADG का पद रहेगा।
  • इसी क्रम में तरुण गाबा से पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) की जिम्मेदारी वापस ली गई है। अब वे केवल अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) के रूप में कार्य करेंगे।
  • देखें लिस्ट....