एडीजी एलओ के मुताबिक 50 साल की उम्र पार कर चुके पुलिसकर्मियों को कोरोना की फ्रंटलाइन ड्यूटी से हटाया जा रहा है। इसके चलते होने वाली पुलिसकर्मियों की कमी को दूर करने के लिए 134 कंपनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को निर्देश जारी किए गए हैं कि कोरोना पॉजिटिव से नेगेटिव हुए पुलिसकर्मियों को सख्त ड्यूटी नहीं दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि 50 से ज्यादा उम्र के लोग संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं, इसलिए पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को देखते हुए उनकी ड्यूटी न लगाने का फैसला लिया गया है।