UPPBPB UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस में भर्ती का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। 23 दिसंबर 2023 को इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया। इसी के साथ ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने की भी घोषणा कर दी गई। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अभ्यर्थी 27 दिसंबर 2023 से 16 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।