लिखित परीक्षा में पास अभ्यथियों का DV-PST जोनल मुख्यालय में होगा। फिजिकल और मेडिकल की जांच के लिए उन्हें नजदीकी जोनल मुख्यालय पर बुलाया जायेगा। जो दूसरे राज्य के अभ्यर्थी हैं, उन्हें उनके राज्य के नजदीक जो जोन पड़ेगा, वहां बुलाया जाएगा जैसे मसलन बिहार के अभ्यर्थियों को पूर्वाचल के क्षेत्र गोरखपुर और वाराणसी, राजस्थान के अभ्यर्थियों को आगरा, हरियाणा और पंजाब के अभ्यर्थियों को मेरठ बुलाया जाएगा।