एनएसक्यूएफ के समन्वयक प्रो. एबी गुप्ता और प्राविधिक शिक्षा परिषद सचिव संजीव कुमार सिंह ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। एनएसक्यूएफ में 10 लेवल का कोर्स होता है। पॉलीटेक्निक पाठ्यक्रम और तकनीकी को देखते हुए एनएसक्यूएफ ने इसे लेवल पांच की मान्यता दी है। एनएसक्यूएफ शुरुआती दौर में छह कोर्सो से इसकी शुरुआत करेगा। नये सत्र से इसमें सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्प्यूटर और कैमिकल डिप्लोमाधारी प्रशिक्षित होंगे। इनका पाठ्यक्रम जून तक तैयार होगा।अक्तूबर तक अन्य कोर्स होंगे तैयारप्रो. एबी गुप्ता ने बताया कि अक्तूबर तक द्वितीय और तृतीय वर्ष के कोर्स तैयार हो जायेंगे। इसके बाद 2019-20 से इसे पॉलीटेक्निक के प्रत्येक कोर्स में लागू किया जायेगा। हालांकि, केंद्र सरकार की योजना के अनुसार सभी प्राविधिक पाठ्यक्रमों को एनएसक्यूएफ से जोड़ा जाना है।