
होली पर नहीं मिला कंफर्म टिकट तो भी घबराने की बात नहीं, यूपी रोडवेज शुरू कर रहा लग्जरी सेगमेंट की बसें
लखनऊ. होली के लिए यूपी रोडवेज 25 मार्च से कुछ अतिरिक्त बसें शुरू करने जा रहा है। होली पर्व के लिए जिन लोगों को ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा, वह यूपी रोडवेज की बसों में बुकिंग करा सकते हैं। रोडवेज की लग्जरी सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। यात्री होलिकोत्सव पर्व के लिए ऑनलाइन बुकिंग करा अपनी सीट सुरक्षित करा सकते हैं। एआरएम डीके गर्ग के अनुसार, यह बस विभिन्न रूटों से होकर चलेगी।यात्रियों को सहूलियतें उपलब्ध कराने के लिए तकरीबन 52 एसी बसें चलाई जाएंगी। टर्मिनल से 17 शताब्दी, 29 लग्जरी सिगमेंट की गाड़ियां हैं। इनमें थह स्लीपर कोच है।वॉल्वो-स्कैनिया गाड़ियां भी हैं।
310 होली स्पेशल बसें
25 मार्च से 310 होली स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। लखनऊ रीजन क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस के अनुसार, शहर के चारों प्रमुख बस स्टेशनों आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से होली विशेष सेवाओं का संचालन किया जाएगा। भीड़ होने के चलते बस सेवाओं को बढ़ाया भी जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी कैटेगरी की बसें चलेंगी। इनमें एसी वॉल्वो, स्कैनिया, शताब्दी, जनरथ, पिंक के अलावा स्लीपर कोच और साधारण बसें भी होंगी। कुछ बसों को रिजर्व में भी रखा गया है।
बस संचालकों को नोटिस
आलमबाग के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि सभी अनुबंधित बस संचालकों को नोटिस भेज दिया गया है। उन्हें अपनी गाड़ियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। 25 मार्च से पहले उन्हें अपनी बसों की फिटनेस देनी होगी।
Published on:
22 Mar 2021, 9:55 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.