मुख्य अभियुक्त ठाकुर प्रसाद ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह यह गोदाम ₹50,000 प्रतिमाह पर किराए पर लेकर वर्षों से नकली सीमेंट बना रहा है। पहले वह काकोरी के नरौना गांव में इस तरह की गतिविधियों में लिप्त था, जहाँ उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। वह कच्चा माल मेरठ निवासी मित्तल और शाहजहांपुर निवासी कमल किशोर शुक्ला से खरीदता था। नकली बोरी संजीत राय से प्राप्त करता था। उसके बाद मजदूरों की सहायता से गोदाम में नकली सीमेंट तैयार कर आस-पास के क्षेत्रों में आपूर्ति करता था। प्रति बोरी नकली सीमेंट पर ₹80-₹100 का लाभ कमाया जाता था। यह नकली माल बक्शी का तालाब, चिनहट, रहीमाबाद, मोहनलालगंज आदि क्षेत्रों के डीलरों को बेचा जाता था।