
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. पत्रिका उत्तर प्रदेश का सभी पाठकों को सुबह सुबह का नमस्कार। आप सभी स्वस्थ्य रहें। खुश रहें। आपका दिन शुभ हो। दिन की शुरुआत से पहले आइए जान लेते हैं यूपी की आज की प्रमुख खबरें।
उत्तर प्रदेश में सबकुछ राम भरोसे वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का ब्रेक, सुप्रीम कोर्ट ने कहा हाईकोर्ट कोविड प्रबंधन के मामलों से निपटने के दौरान एेसे मुद्दों से बचें जिनका अंतर्राज्यीय आैर अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव है।
अब यूपी में जनसेवा केन्द्रों पर फ्री में होगा टीकाकरण के लिये पंजीकरण, निजी अस्पतालों में भी जल्द लगेगी वैक्सीन, आपूर्ति न होने के चलते निजी अस्पतालों में टीकाकरण बंद चल रहा है।
यूपी के जेवर से बीजेपी विधायक धीरेंद्र सिंह ने पीएम मोदी आैर सीएम योगी को लिखा पत्र, निजी अस्पतालों के रवैये पर उठाए सवाल
यूपी की सभी स्टेट यूनिवर्सिटीज में शिक्षक भर्ती अब लिखित परीक्षा, कुलपतियों की मनमानी पर लगेगा अंकुश, राज्यपाल कुलपति आनंदीबेन के निर्देश पर विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती में बड़ा बदलाव किया गया है।
उत्तर प्रदेश में सीटी स्कैन की दरें तय, सरकार का आदेश सीटी स्कैन का चार्ज 2500 रुपये से अधिक लेने वालों पर की जाएगी कार्रवाई
Published on:
22 May 2021, 7:47 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.