8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus in UP: 93.2 फीसदी हुआ रिकवरी रेट, 24 घंटे में 6046 नए कोरोना केस; आंशिक कर्फ्यू भी बढ़ाया गया

यूपी की अब तक की बड़ी खबरें।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 23 May 2021, 7:40 AM IST

Coronavirus in UP: 93.2 फीसदी हुआ रिकवरी रेट, 24 घंटे में 6046 नए कोरोना केस; आंशिक कर्फ्यू भी बढ़ाया गया

Coronavirus in UP: 93.2 फीसदी हुआ रिकवरी रेट, 24 घंटे में 6046 नए कोरोना केस; आंशिक कर्फ्यू भी बढ़ाया गया

लखनऊ. पत्रिका उत्तर प्रदेश का सभी पाठकों को सुबह सुबह का नमस्कार। आप सभी स्वस्थ्य रहें। खुश रहें। आपका दिन शुभ हो। दिन की शुरुआत से पहले आइए जान लेते हैं यूपी की आज की प्रमुख खबरें।

UP: 31 मई तक बढ़ाया गया आंशिक कोरोना कर्फ्यू, जानिए क्या खुला रहेगा, क्या बंद

उत्तर प्रदेश में आंशिक कोरोना कर्फ्यू को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। कोरोना कर्फ्यू 31 मई सुबह 07 बजे लागू रहेगा। इस दौरान वैक्सीनेशन, औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल संबंधी कार्य आदि आवश्यक अनिवार्य सेवाएं यथावत जारी रहेंगी। इस संबंध सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों के जीवन और जीविका को सुरक्षित रखने के लिए संकल्पित है। इसी भावना के साथ हमने कोविड की इस द्वितीय लहर में आंशिक कोरोना कर्फ्यू की नीति अपनाई है। प्रदेशव्यापी आंशिक कोरोना कर्फ्यू के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। संक्रमण की चेन तोड़ने में इससे आशातीत सहायता मिल रही है।

UP COVID-19 Update: 93.2 फीसदी हुई रिकवरी रेट, 24 घंटे में 6046 नए कोरोना केस

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 6046 नए कोरोना (COVID-19) केस मिले हैं। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ अमित मोहन प्रसाद ने बतया कि पिछले 24 घंटे में 6046 नए कोरोना पॉजिटि केस मिले है। 17540 संक्रमित डिस्चार्ज किए गए है। एक्टिव इंफेक्शन के 94 हज़ार 482 केस है। प्रदेश में रिकवरी रेट 93.2 फ़ीसदी है। आज 226 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। पिछले 24 घण्टे में 3 लाख 6 हज़ार 548 सैम्पल की जांच की गई है। इनमें से 1 लाख 30 आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए है.

सीएम योगी का ऐलान : कानपुर के हैलट में बनेगा यूपी का पहला ब्लैक फंगस सेंटर

कोरोना के साथ बढ़ रहे ब्लैक फंगस के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हैलट में प्रदेश का पहला ब्लैक फंगस सेंटर बनाने का आदेश कर दिया है। ब्लैक फंगस के कोविड रोगी और नॉन कोविड रोगी दोनों के लिए अलग-अलग वार्ड रहेगा। इसके साथ ही सेंटर में विशेषज्ञों के साथ दवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। विशेषज्ञ इलाज के साथ शोध भी करेंगे, जिससे रोगियों को ठीक किया जा सके। केडीए सभागार में समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि बैठक में ब्लैक फंगस के मामले में अधिकारियों से फीड बैक लिया गया। प्रदेश में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया गया है।

सीएम योगी आज झांसी में : इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज झांसी आएंगे। वे सुबह 11 बजे इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 11.20 बजे सीएम आयुक्त सभागार में मंडल के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 12.45 बजे सीएम किसी गांव के स्थलीय निरीक्षण पर जाएंगे। इसके बाद वापस वे बांदा को लिए प्रस्थान कर जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर प्रशासनिक अमला दिन भर तैयारियों में जुटा रहा।

अयोध्या में एक ही परिवार के 5 लोगों की गला रेत कर हत्या, भांजे ने दिया वारदात को अंजाम

धर्मनगरी अयोध्या (Ayodhya) में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या (Murder) कर दी गई है। इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, मामला थाना इनायत नगर खानपुर के बरिया निसारु गांव (Bariya Nisaru Village) का है। कहा जा रहा है कि संपत्ति विवाद में सगे भांजे द्वारा अपने मामा- मामी सहित उनके दो बेटे और एक बेटी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया.

यह भी पढ़ें: UP Teachers Salary: कोरोना काल में टीचरों और कर्मचारियों के वेतन को लेकर बड़ी खबर, निजी स्कूलों के लिए सरकार का बड़ा आदेश