31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फीस के लिये बच्ची को स्कूल प्रिंसिपल ने इतना डांटा कि हो गई मौत; यूपी के 75 जिलों में बीएड प्रवेश परीक्षा आज

यूपी की अब तक की बड़ी खबरें।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 6 Aug 2021, 8:11 AM IST

फीस के लिये बच्ची को स्कूल प्रिंसिपल ने इतना डांटा कि हो गई मौत; यूपी के 75 जिलों में बीएड प्रवेश परीक्षा आज

फीस के लिये बच्ची को स्कूल प्रिंसिपल ने इतना डांटा कि हो गई मौत; यूपी के 75 जिलों में बीएड प्रवेश परीक्षा आज

लखनऊ. पत्रिका उत्तर प्रदेश का सभी पाठकों को सुबह सुबह का नमस्कार। आप सभी स्वस्थ्य रहें। खुश रहें। आपका दिन शुभ हो। दिन की शुरुआत से पहले आइए जान लेते हैं यूपी की आज की प्रमुख खबरें।

- उत्तर प्रदेश के DGP मुकुल गोयल की नियुक्ति की वैधानिकता को हाईकोर्ट में चुनौती, पुलिस भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोप

इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल करके यूपी डीजीपी मुकुल गोयल को प्रदेश का पुलिस महानिदेशक नियुक्त करने की वैधानिकता को चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता अविनाश प्रकाश पाठक की ओर से दाखिल की गई जनहित याचिका में कहा गया है कि वर्तमान पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल पर वर्ष 2005 में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप थे और उनके विरुद्ध लखनऊ के महानगर थाने में अभियोग भी पंजीकृत हुआ था। इस कारण मजबूर होकर याची को जनहित याचिका दाखिल करना पड़ा। याचिका में डीजीपी की नियुक्ति को अवैध बताते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की गई है।

- उन्नाव में स्कूल प्रिंसिपल पर फीस काे लेकर छात्रा को सबके सामने बेइज्जत कर भगाने का आरोप, छात्रा की सदमे से मौत

उन्नाव में हाईस्कूल की छात्रा स्मृति अवस्थी की मौत से हड़कंप मच गया है। आरोप है कि यहां फीस जमा न होने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्रा पर दबाव बनाया गया था। छात्रा फीस माफी का प्रार्थना पत्र लेकर प्रधानाचार्य के पास गई तो उन्होंने इसे स्‍वीकार करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने छात्रा को सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करते हुए उसे भगा दिया। इससे आहत छात्रा रोते हुए घर पहुंची और बेहोश हो गई। परिजन कुछ समझ पाते तब तक किशोरी की मौत हो गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली में स्कूल के प्रधानाचार्य पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।

- कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खराब ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार डीसीएम, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

उन्नाव के थाना दही इलाके में खराब खड़े ट्रक को सही कर रहे दो मैकेनिकों की दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल तेज रफ्तार डीसीएम ने खराब खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रक को सही कर रहे दोनों मैकेनिकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक और क्लीनर को गंभीर चोट आई हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

- यूपी के 75 जिलों में बीएड प्रवेश परीक्षा आज, कोविड नियमों को ध्यान में रखकर दो शिफ्ट में कराई जाएगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में आज यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कोविड नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में छह अगस्त को होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2021-23 के लिए सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा सेंटरों पर सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को अपने साथ नया प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से साथ रखना होगा।

- योगी सरकार का एक्शन, 25 चिह्नित माफियाओं की 702 करोड़ की संपत्ति जब्त, 250 से अधिक शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त

डीजीपी मुकुल गोयल ने कुख्यात माफियाओं एवं शातिर अपराधियों की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए उनके द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित की गई चल-अचल सम्पत्तियां जब्त करने का अभियान और तेज करने का निर्देश दिया है। प्रदेश के 25 चिह्नित कुख्यात माफियाओं और उनके सहयोगियों की लगभग 702 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां अब तक जब्त की जा चुकी हैं। पुलिस ने चिह्नित 25 कुख्यात माफियाओं, उनके परिवारीजनों व सहयोगियों के 250 से अधिक शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त कराए हैं। डीजीपी ने इनके विरुद्ध दर्ज मुकदमों में प्रभावी पैरवी करके सजा दिलाने का भी निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें: UP Primary Schools: एक सितम्बर से खुलेंगे यूपी के प्राईमरी स्कूल, जानें सरकार की तैयारी और क्या होंगे नियम