31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Top News : खुशखबर, राम मंदिर निर्माण की शानदार तस्वीरें जारी, गर्भगृह ऐसा होगा

Top News - उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक पर  
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 27 Aug 2022, 3:57 PM IST

UP Top News : खुशखबर, राम मंदिर निर्माण की शानदार तस्वीरें जारी, गर्भगृह ऐसा होगा

UP Top News : खुशखबर, राम मंदिर निर्माण की शानदार तस्वीरें जारी, गर्भगृह ऐसा होगा

खुशखबर, राम मंदिर निर्माण की शानदार तस्वीरें जारी, गर्भगृह ऐसा होगा

खुशखबर, श्रीराम जन्मभूमि परिसर में राममंदिर निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है। अब तक मंदिर निर्माण का 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। राममंदिर की प्लिंथ का भी काम अंतिम चरण में है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शुक्रवार को मंदिर निर्माण के चित्र सोशल मीडिया व ट्विटर हैंडल पर जारी करते हुए देश-दुनिया के भक्तों को राममंदिर की भव्यता से अवगत कराया। चंपत राय ने बताया कि प्लिंथ निर्माण का काम अंतिम चरण में है। बहुत ही कम संख्या में पत्थर बिछाने को बाकी रह गए हैं। वहीं मंदिर के गर्भगृह में भी अब तक 250 पत्थर बिछाए जा चुके हैं। रिटेनिंग वाल का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। बताया कि बहुत जल्द ही परकोटे के निर्माण का भी काम शुरू हो जाएगा। राममंदिर न सिर्फ भव्यता बल्कि तकनीक के मामले में चुनिंदा मंदिरों में होगा।

एसटीएफ ने यूपी से आरआईएमएस प्रिंटिंग प्रेस कंपनी के मालिक को किया गिरफ्तार

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में शनिवार को आरआईएमएस कंपनी लखनऊ के मालिक राजेश चौहान को एसटीएफ उत्तराखंड ने पेपर लीक करने और केंद्रपाल व अन्य के माध्यम से सौदा करने के साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। पेपर लीक मामले में अबतक शिक्षक नेता सहित 25 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यूकेएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ टीम ने शुक्रवार को धामपुर में बेसिक शिक्षा विभाग के एक शिक्षक के घर दबिश दी। एसटीएफ ने शिक्षक को हिरासत में लेकर उससे करीब चार घंटे बंद कमरे में पूछताछ की। यूकेएसएससी पेपर लीक कांड में उत्तराखंड एसटीएफ सहारनपुर में जल निगम में तैनात धामपुर निवासी ललित राज शर्मा को पहले ही हिरासत में लेकर जेल भेज चुकी है। ललित राज शर्मा ने एसटीएफ के सामने पेपर लीक कांड से जुड़े कई राज खोले। जांच एजेंसियां ललित राज की कॉल डिटेल के माध्यम से रोज नए खुलासे का चौंका रही है।

यूपी एनएचएम भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 60 हजार रुपए होगी सैलरी

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, साइकियाट्रिक सोशल वर्कर और साइकियाट्रिक नर्स के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट नचदतीउण्हवअण्पद पर 03 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 125 रिक्तियों को भरना है। जिनमें से 46 रिक्तियां क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट के पद के लिए 40 साइकियाट्रिक सोशल वर्कर और 39 साइकियाट्रिक नर्स के पद के लिए हैं। यूपी एनएचएम भर्ती के तहत रिक्त पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी जरूरी है। क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट और साइकियाट्रिक सोशल वर्कर के पद के लिए आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए जबकि साइकियाट्रिक नर्स के पद के लिए ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष है। उपरोक्त पदों पर चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद 40 हजार से 60 हजार रुपए प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डीसीएम और बस की भिडंत, 12 यात्री घायल

पंजाब से बिहार जा रही बस शनिवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डीसीएम से भिड़ गई। इस हादसे में बस में सवार 12 से अधिक लोग घायल हो गए। गम्भीर रूप से घायल लोगों को पड़ोसी जनपद अयोध्या के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यात्रियों को लेकर यदुवंश ट्रांसपोर्ट की बस यूपी 15 एफ टी 5333 बिहार के मधुबनी जा रही थी। हलियायर के निकट सामने से जा रही डीसीएम के चालक ने किन्हीं कारणों से ब्रेक लगा दी। जिस से तेज रफ्तार बस उस से जा भिड़ी। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 62 यात्रियों में से 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए जिनमें वाहन स्वामी, चालक व यात्री शामिल हैं। दुर्घटना की जानकारी हुई तो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। बस चालक रविंद्र सिंह व हरप्रीत सिंह पटियाला पंजाब के निवासी हैं। थानाध्यक्ष आरवी सुमन ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजवा दिया गया है। यात्रियों को भेजने की व्यवस्था की जा रही है। दुर्घटना के बाद चालक डीसीएम लेकर भाग निकला, उसकी तलाश की जा रही है।

सीतापुर में बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या

फसल की रखवाली के लिए खेत में सोए बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने बुजुर्ग को चारपाई से बांधकर वारदात को अंजाम दिया। बुजुर्ग चिल्ला न सके इसके लिए उसके मुंह को भी कपड़े से बांधा गया। आशंका है कि खेत में लगे चंदन के पेड़ को चुराने के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया गया है। सुबह खेत गए परिवारीजन ने बुजुर्ग का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सैकड़ों ग्रामीण घटना स्थल पर जुट गए। अटरिया के चंदीपुर में रहने वाले 65 वर्षीय नौमिलाल पुत्र पुत्तीलाल गांव के बाहर खेत में ही सोते थे। खेत में धान की फसल थी और मवेशियों का बाड़ा भी बना था। शुक्रवार देर शाम वह घर से खेत गए थे। शनिवार सुबह, जब नौमिलाल देर तक घर वापस नहीं आए तो परिवारजन को फिक्र हुई। पत्नी और पोती अंशिका खेत पहुंची तो नौमिलाल का शव मिला। अटरिया थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने बताया कि, आशंका है कि बुजुर्ग की हत्या चंदन चोरों ने की है। नौमिलाल के खेत की मेड़ पर लगा चंदन का पेड़ चोरी हो गया है। मौके पर पत्तियां और टहनी पड़ी मिली हैं। पुलिस भी घटना को चंदन पेड़ की चोरी से जोड़कर देख रही है। बुजुर्ग की हत्या की गई है। प्रथमदृष्टया हत्या की वजह चंदन के पेड़ की चोरी लग रही है। मामले की जांच की जा रही है।