1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईआईएम लखनऊ के तीन छात्रों को 35 लाख रुपये सालाना का पैकेज

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ ने बुधवार को पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन सस्टेनेबिलिटी मैनेजमेंट (पीजीपी-एमएस 2020-22) छठे बैच के प्लेसमेंट के नतीजे जारी किए। प्लेसमेंट के आंकड़े 100 फीसद रहे। इनमें तीन विद्यार्थियों को सर्वाधिक 35 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 16 Feb 2022, 4:36 PM IST

UP Top News Short News

UP Top News Short News

आईआईएम लखनऊ के तीन छात्रों को 35 लाख रुपये सालाना का पैकेज

लखनऊ. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ ने बुधवार को पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन सस्टेनेबिलिटी मैनेजमेंट (पीजीपी-एमएस 2020-22) छठे बैच के प्लेसमेंट के नतीजे जारी किए। प्लेसमेंट के आंकड़े 100 फीसद रहे। इनमें तीन विद्यार्थियों को सर्वाधिक 35 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिला है। आईआईएम की डायरेक्टर प्रो. अर्चना शुक्ला व करियर डेवलपमेंट की चेयर पर्सन प्रो. नीरजा पांडेय ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।पीजीपी एमएस प्रोग्राम के 27 विद्यार्थियों को इन कंपनियों ने 30 से ज्यादा ऑफर मिले।

कानपुर में वृद्ध महिला की हत्या कर लूटपाट

कानपुर. कानपुर में वृद्ध महिला की हत्या कर लूट को अंजाम दिया गया। घर की नौकरानी सावित्री ने पुलिस को बताया कि रात करीब आठ बजे घंटी बजी। सावित्री ने जब पूछा कि कौन आया तो बाहर से आवाज आई कि ड्राइवर हूं। जब उन्होंने दरवाजा खोला वैसे ही दोनों बदमाश भीतर घुस आए। एक ने तत्काल मधु को चाकू की नोक पर ले लिया। दूसरे ने सावित्री के हाथ पैर तार से बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया। सावित्री का कहना है कि उसके बाद उनको नहीं पता चला कि बाहर क्या हुआ। सुबह जब नीरू व पुलिस पहुंची तब वह बाहर निकल सकी। इस बीच मधु की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें:सौर ऊर्जा से रोशन होंगे रेलवे स्टेशन, पूर्वोत्तर रेलवे का 915 करोड़ रुपये से होगा सौंदर्यीकरण

अलाव तापते हुए झुलसी दो बहनें

बहराइच. रामपुर धोबियाहार गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि की पुत्री समेत चचेरी बहनें अलाव तापते समय झुलस गई। खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार गांव निवासी प्रभात जायसवाल प्रधान प्रतिनिधि हैं। प्रभात की आठ वर्षीय बेटी परी जायसवाल और चाचा मायाराम की बेटी रिमझिम (10) अलाव ताप रही थीं। तभी दोनों आग की चपेट में आ गईं। दोनों को सीएचसी नानपारा पहुंचाया गया। रिमझिम को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। जबकि परी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रधान प्रतिनिधि की पुत्री की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों ने कहा चचेरी बहनें अलाव ताप रही थीं। तभी एक छोटा बच्चा आया और अलाव में डीजल डाल दिया। जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया।

यह भी पढ़ें: जनता के बीच गए भाजपा उम्मीदवार को युवक ने कहा, 'मेरे गांव में चुनाव प्रचार के लिए नहीं आना'

आदर्श आचार संहिता के बीच बंटा टैबलेट

वाराणसी. आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए सपा नेताओं ने दीवानी कचहरी के समीप सेंट्रल जेल रोड पर जेपी मेहता स्कूल में टेबलेट और मोबाइल लेकर खड़े वाहनों को देखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सेंट्रल जेल रोड पर जेपी मेहता स्कूल में टैबलेट और मोबाइल लेकर खड़े वाहनों को देखकर सपाइयों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि इस तरह कि हरकते कर मतदान को प्रभावित करने का कार्य किया जा रहा है। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि टेबलेट और मोबाइल वितरण के लिए यहां गोदाम बनाया गया था और कुछ भी गलत नहीं हो रहा है। तब जाकर स्थिति स्पष्ट हुई और सभी शांत हुए।