
UP Top News Uttar Pradesh
- लखनऊ. योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी, शपथ ग्रहण के साक्षी बनेंगे शंकराचार्य, उद्योगपति और एनआरआई. ये समारोह 25 मार्च को होगा जिसके लिए पूरे प्रदेश से बीजेपी कार्यकर्ता और प्रबुद्ध वर्ग के लोग लखनऊ के इकाना स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां योगी आदित्यनाथ सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे और उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्य भी शपथ लेंगे.
- मथुरा. मथुरा जिले में पशुओं के अवशेष मिलने के बाद बवाल, गौ रक्षकों के साथ मारपीट, 150 के खिलाफ मुकदमा दर्ज. रविवार की रात्रि जैत क्षेत्र के गांव राल में पशुओं के अवशेष को लेकर पिकअप गाड़ी जा रही थी जोकि गोवर्धन की नीमगांव से सहारनपुर पशुओं के अवशेष को ले जाया जा रहा था. जब कैंटर पलट गया जिसके बाद ग्रामीणों को बदबू आने लगी जिसके चलते ग्रामीणों ने हंगामा किया और कैंटर चालक के साथ मारपीट की.
- अयोध्या. अयोध्या में 7 साल की मासूम के साथ रेप के मामले में पकड़ी तूल, सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल. 16 मार्च को अयोध्या धाम के हनुमानगढ़ी तिराहे के निकट खाकी अखाड़ा परिसर में चल रहे भंडारे में शामिल होने हजारों की तादाद में लोग पहुंचे थे. भंडारे में टेंट के काम में लगे मजदूर के द्वारा नशे की हालत में 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करके उसे मरने के लिए छोड़ दिया गया. पीड़ित बालिका निर्वस्त्र और लहूलुहान हालत में देखी गई थी.
- फर्रुखाबाद. यूपी के फर्रुखाबाद में ग्राम प्रधान सहित 7 लोगों को आजीवन कारावास, 23 साल बाद मिला न्याय.
- दिल्ली. योगी की शपथ से पहले तहरीक-ए-तालिबान ने भेजा धमकी भरा ई-मेल, दिल्ली-यूपी पुलिस हाईअलर्ट पर
Updated on:
23 Mar 2022, 9:47 AM IST
Published on:
23 Mar 2022, 9:42 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.