1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होटल कर्मचारियों की मारपीट में कुएं में गिरकर युवक की मौत

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के मोहल्ला पिसनरी बाग स्थित शादी विवाह घर में बीते रविवार की रात को कुछ युवकों का होटल कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया। इस पर होटल कर्मचारियों ने युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और भागते समय एक युवक होटल के सामने खेतों में एक कुएं में गिर गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 7 Feb 2022, 4:49 PM IST

UP Top Short News

UP Top Short News

कुएं में गिरकर युवक की मौत

ललितपुर. कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के मोहल्ला पिसनरी बाग स्थित शादी विवाह घर में बीते रविवार की रात को कुछ युवकों का होटल कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया। इस पर होटल कर्मचारियों ने युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और भागते समय एक युवक होटल के सामने खेतों में एक कुएं में गिर गया। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नदीपुरा स्थित राठौर भवन निवासी रितिक राठौर रात करीब नौ बजे अपने पांच दोस्तों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। वहां उसके एक साथी का विवाह घर के गेट पर विवाह घर के वेटरों के साथ विवाद हो गया। वेटरों ने उन सभी युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर मारपीट कर दी। इस दौरान रितिक राठौर भागते समय होटल के सामने सड़क के दूसरी ओर खेतों में बने एक कुएं में जा गिरा। सोमवार सुबह उसका शव कुएं में उतरता मिला।

बस और स्कॉर्पियो की टक्कर, तीन की मौत

गोरखपुर. सोमवार सुबह घना कोहरा होने के कारण सड़कों पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी बीच हाटा बाजार के पूर्वांचल ग्रामीण बैंक के सामने एक जनरथ बस व स्कार्पियो की टक्कर हो गई। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, बड़हलगंज के पोहिला से बारात शहर गई थी। पोहिला निवासी रामनारायण साहनी के बेटे की शादी थी। सोमवार की सुबह बरात घर लौट रही थी। गगहा के हाटा बाजार फ्लाईओवर पर प्रयागराज से आ रही माघ मेला की बस से टक्कर हो गई। गगहा थानेदार जयंत चौधरी ने कहा कि तीन लोगों की मौत हुई है और तीन घायल हुए हो गए।

यह भी पढ़ें:10 करोड़ कोरोना टेस्ट वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

70 लाख का आरोपी बनारस से गिरफ्तार

वाराणसी. मुंबई में 70 लाख की डकैती करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य सनी भारद्वाज को एसटीएफ वाराणसी यूनिट ने वाराणसी के एक स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि वह लंबे समय से डोम्बेली ईस्ट कल्याण शिला रोड खिडकाली कल्याण थाणे मुंबई में रहता है।कम समय में अधिक पैसा कमाने की चाहत में डकैती की योजना बनाई। योजना के तहत मुंबई के ही रहने वाले निलेश मुर्वे और नितेश ने रेकी की थी। दो फरवरी को अपराह्न नितेश के सफेद रंग की ईको कार से इडेनवाला कॉपरेटिव सोसायटी पांच रास्ता पीके रोड मुलुंड स्थित हुंडी का काम करने वालों के ऑफिस पर पहुंचे और 70 लाख रुपये डकैती की घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: नकली कोविशील्ड और कोविड टेस्टिंग किट की कई राज्यों में सप्लाई करने वाले गिरफ्तार

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर आग लगने से चार की मौत

सुल्तानपुर. जिले में रविवार देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बन गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। दरअसल,पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक कार डिवाइडर से टकरा गई। एक्सीडेंट के कारण धमाका हुआ और कार में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कार में बैठे चार लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और वे जिंदा ही जल गए। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चारों लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश