लखनऊ. UP Vidhansabha Chunav BSP Strategy. यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Chunav) को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। सूबे में चुनावी सरगर्मी बढ़ने लगी है। भाजपा (BJP) और सपा (Samajwadi Party) की तैयारियों को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशियों को लेकर कवायद शुरू कर दी है। पार्टी में एंट्री हो या टिकट बंटवारे का फॉर्मूला, बसपा ने अपना तरीका बदल लिया है। चुनाव लड़ने के दावेदारों से आवेदन मांगे गए हैं। बसपाइयों को एक प्रोफार्मा बताया गया है। आवेदन के साथ बायोडाटा देना होगा। इसमें अपनी खूबियां बतानी होगी। यह भी बताना होगा कि अब तक समाज के लिए क्या किया, बसपा के मिशन मूवमेंट में क्या योगदान रहा है। कितने वर्षों का राजनीतिक जीवन रहा, अपने परिवार की जानकारी, पेशा आदि के बारे में बताना होगा।