8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, कम मतदान वाली सीटों के लिए निर्वाचन आयोग ने बनाया यह प्लान

UP Vidhansabha Chunav Election Commission Preprations- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Chunav) में कुछ ही महीनों का वक्त बचा है। निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए उन सीटों पर फोकस बढ़ा दिया है जहां पिछले चुनावों में कम मतदान होता रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 28 Aug 2021, 10:41 AM IST

UP Vidhansabha Chunav Election Commission Preprations

UP Vidhansabha Chunav Election Commission Preprations

लखनऊ. UP Vidhansabha Chunav Election Commission Preprations. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Chunav) में कुछ ही महीनों का वक्त बचा है। निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए उन सीटों पर फोकस बढ़ा दिया है जहां पिछले चुनावों में कम मतदान होता रहा है। कम मतदान वाले बूथों को चिन्हित कर वहां अभियान चलाया जाएगा और मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कई जिलों में महिला-पुरुष मतदाताओं का अनुपात काफी कम है। ऐसे जिलों को चिन्हित कर आगामी मतदाता पुनरीक्षण अभियान में विशेष ध्यान दिया जाएगा। यहां अधिक संख्या में महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। वहीं, प्रदेश में सर्विस मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

प्रदेश में करीब तीन लाख सर्विस वोटर हैं। सेना या अर्धसैनिक बलों में कार्यरत लोगों को सर्विस मतदाताओं की श्रेणी में रखा जाता है। यूपी के 2017 के विधानसभा चुनाव के परिणाम के अनुसार 12 सीटों पर लगभग 40 फीसदी मतदान हुआ था। 184 विधानसभा सीटों में 51 से 60 फीसदी तक मतदान हुआ था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके तहत 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के मतदाताओं का शत-प्रतिशत नामांकन एवं मतदान में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।