
UP Weather Alert: यूपी के इन जिलों में आज तेज अंधड़ के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, देखें लिस्ट
लखनऊ. UP Weather Alert: पूरे उत्तर प्रदेश का मौसम बीते कुछ दिनों से बदला है। ताऊते तूफान (Cyclone Tauktae) और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की वजह से पिछले तीन दिनों से जो बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी था, अब वह कुछ हद तक थम सा गया है। हालांकि मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक आज 21 मई को भी प्रदेश के कई हिस्सों में फिर से बारिश और तेज आंधी का अनुमान है। दोपहर तक प्रदेश के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, वाराणसी, बिजनौर, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मऊ और अयोध्या जिले शामिल हैं।
इन जिलों में बारिश के साथ अंधड़ का भी कहर
इसके अलावा बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, संत कबीर नगर, गोंडा, लखीमपुर, सहारनपुर, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद और नोएडा में न सिर्फ बारिश बल्कि 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ के चलने की भी आशंका है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बिजली गिरने के प्रति भी लोगों को सतर्क किया है।
कल से बदल जाएगा मौसम
हालांकि मौसम विभाग ने आगे का जो अनुमान जारी किया है उसके मुताबिक आंधी-बारिश का सिलसिला कल यानी 22 मई से पूरी तरह से थम जाएगा। 22 मई से पूरे प्रदेश में मौसम बिल्कुल ड्राई हो जाएगा। मौसम के साफ होने से तेज धूप निकलेगी जिससे उमस और गर्मी से एक बार फिर शुरू हो जाएगी। हालांकि बीते दिनों से जारी बारिश और आंधी के चलते प्रदेश के लगभग सभी शहरों में दिन और रात के तापमान में काफी कमी आ गई थी, लेकिन अब इसमें तेजी से उछाल देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अब तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार जाएगा।
Updated on:
21 May 2021, 9:09 AM IST
Published on:
21 May 2021, 9:09 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.