10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में इस बार देरी से आएगा मानसून, आंधी-तूफान का खतरा बरकरार

यूपी में इस बार देरी से आएगा मानसून, मौसम विभाग की मानें तो लगभग दस दिन की देरी से आने की उम्मीद

2 min read
Google source verification
gg

यूपी में इस बार देरी से आएगा मानसून, आंधी-तूफान का खतरा बरकरार,

लखनऊ. मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे प्रदेशवासियों का इंतजार अब बढ़ने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो जून अंत या जुलाई की शुरुआत तक मानसून की बारिश होगी। पहले माना जा रहा था कि 20 जून तक मानसून यूपी आ जाएगी। वहीं दस जून तक प्री-मानसून की बारिश की भी उम्मीद थी। हालांकि प्रदेशवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन आंधी-तूफान की आशं यूपी में मौसम हर दिन बदल रहा है। एक दिन तेज धूप तो दूसरे दिन तेज आंधी आ जाती है।

मौसम विभाग का क्या है कहना-


मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटों में प्रदेश वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी लेकिन तब तक ये स्थिति बरकरार रहेगी। वहीं अगले 72 घंटे में कई बार हवा की गति 50 किमी/ घंटा की रफ्तार से 75 किमी/ घंटा से अधिक हो सकती है। विभाग ने इसको लेकर लोगों से सावधानी बरतने को कहा है।

मानसून में देरी की ये है वजह


राजधानी स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने अनुसार, देश के उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी इलाके में सक्रिय चक्रवात की वजह से मानसून की रफ़्तार धीमी हो गई है। जिसकी वजह से यूपी में मानसून चार से पांच दिन की देरी से पहुंचने की संभावना है। आंचलिक मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि वैसे तो यूपी में मानसून 15 जून करीब दसतक देता है लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जारी उठापठक की वजह से इसकी रफ़्तार धीमी हुई है।

धुंध के भी आसार

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के ऊपर छाई धूल भरी धुंध का असर यूपी में भी हो रहा है। जानकारों की मानें तो राजस्थान में आई धूल भरी आंधी मुख्य वजह है। मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में यह स्थिति बरकरार रहने की आशंका व्यक्त की गई है। ऐसे में लोगों को जल्दी राहत मिलने की संभावना नहीं है।