लखनऊ में बारिश से बढ़ी ठंड
वसंत ऋतु आगमन के साथ उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मौसम सुहावना हो गया है। दिन होते ही चटक धूप से सर्दी का अहसास खत्म होता जा रहा है। हालांकि, दिल्ली व उससे सटे यूपी के कुछ क्षेत्रों में सुबह के वक्त अभी भी कोहरा दिखाई दे रहा है, जो दिन चढ़ते ही गायब हो जाता है। राजधानी लखनऊ में बीते कुछ दिनों से यही हाल है। कुछ समय के लिए बादल डेरा जरूर डालते, लेकिन बरसते नहीं। लेकिन गुरुवार को ऐसा नहीं था। दोपहर 12 बजे के बाद धीमे-धीमे बादलों ने राजधानी पर डेरा भी जमाया और गरज-चकम की साथ देर तक बरसे भी।