
लखनऊ. 29 अप्रैल को इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कोर्स में दाखिले के लिए होने वाली राज्य प्रवेश परीक्षा UPSEE 2018 में 1.36 लाख परीक्षा देंगे।
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि में बुधवार को कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा -2018 के सम्बन्ध में नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी। इसमें बताया गया कि इस बार कुल 158 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 148 प्रदेश में जबकि 10 परीक्षा केंद्र प्रदेश के बाहर बनाए गए हैं| प्रदेश के बाहर के केन्द्रों में दिल्ली, मुंबई, जयपुर , देहरादून, भोपाल, कलकत्ता, रांची और पटना शामिल हैं। दिल्ली और जयपुर में 2-2 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा
29 अप्रैल, 2018 को प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली में पेपर 1,2 एवं 3 की प्रवेश परीक्षा एवं द्वितीय पाली में पेपर 4 की परीक्षा आयोजित की जाएगी| इस बार 29 अप्रैल को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में लगभग 1,36,039 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं, जिसमें प्रथम पाली (पेपर 1,2 एवं 3) में 1,29,265 जबकि द्वितीय पाली (पेपर 4) में 6774 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में अपना भाग्य आजमाएंगे| प्रो. पाठक ने बताया कि विवि में प्रवेश परीक्षा सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एक वार रूम बनाया जाएगा। साथ ही साथ नोडल अधिकारी, सेंटर सुपरिनटेन्डेंट एवं सेंटर कोर्डिनेटर्स को व्हाट्स-अप ग्रुप से जोड़कर मॉनिटरिंग की जाएगी।
यूपीएसईई-2018 के समन्वयक प्रो एके कटियार ने बताया कि इस बार कुल 26 नोडल अधिकारी बनाए गए हैं| बैठक के दौरान नोडल अधिकारियों को परीक्षा सामग्री के पैकेट्स को खोलने एवं परीक्षा के उपरांत सामग्री को सील करने के सभी स्टेप्स की जानकारी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रदान की गयी| साथ ही प्रवेश परीक्षा से सम्बंधित आवश्यक सामग्री जैसे अभ्यर्थी वेरिफिकेशन कार्ड, निर्देशिका उपलब्ध करवा दी गयी है। इस बार भी सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक अटेंडेंस परीक्षा केंद्र पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारी 27 अप्रैल को अपने सेंटर सुपरीटेन्डेंट एवं सेंटर कोआर्डिनेटर्स के साथ बैठक करेंगे।
परीक्षार्थियों के लिए निर्देश
· अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश परीक्षा के निर्धारित समय से आधे घंटे पूर्व रिपोर्ट करना होगा।
· परीक्षा केंद्र पर आवेदन फार्म के साथ संलग्न किए गए फोटो आईडी कार्ड के साथ एक अतिरिक्त फोटो आईडी कार्ड लेकर आना होगा।
· प्रवेश परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गेजेट एवं कैलकुलेटर लाना प्रतिबंधित किया गया है।
· परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी केवल ब्लैक/ब्लू बाल पेन का ही प्रयोग कर सकेंगे।
-पेपर 5,6,7,8,9,10 एवं 11 की प्रवेश परीक्षा 5 और 6 मई, 2018 को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
Published on:
25 Apr 2018, 7:19 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.