29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPSSSC PET 2021 revised exam dates: यूपीएसएसएससी पीईटी 2021 परीक्षा की तिथि बदली, अब 24 अगस्त को होगी

UPSSSC PET 2021 revised exam dates: मुहर्रम की छुट्टी के चलते यूपीएसएसएससी पीईटी 2021 परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाई गई है। 24 अगस्त को दो पालियों में होगी परीक्षा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 11 Aug 2021, 1:44 PM IST

upsssc pet 2021 revised exam dates

यूपीएसएसएससी पीईटी 2021

पत्रिका न्यूज नेटवर्क, लखनऊ. UPSSSC PET 2021 revised exam dates: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Subordinate Staff Selection Committee) द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में समूह ग की भर्तियों के लिये ली जाने वाली प्रारंभिक आर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test) की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। पहले यह परीक्षा 20 अगस्त को प्रस्तावित थी। पर अब मुहर्रम की छुट्टी (Muharram Leave) के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया है। यूपीएसएसएससी पीईटी 2021 की परीक्षा अब 24 अगस्त को होगी। आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार के अनुसार 24 अगस्त को पीईटी परीक्षा दोनों पालियों में कराई जाएगी। सुबह 10 से 12 बजे तक पहली और दोपहर बाद 3 से शाम 5 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा होगी। 2,250 परीक्षा केन्द्रों पर ली जाएगी।


21 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

UPSSSC PET 2021 exam के 40 हजार पदों के लिये 25 मई से लेकर 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन लिये गए थे। 20.73 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब आयोग भर्ती से पहले प्रारंभिक अर्हता परीक्षा करा रहा है। मुख्य परीक्षा में शामिल होेन के लिये आर्हता परीक्षा पास करना आवश्यक है। बता दें कि भर्तियों के लिये द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली अपनाई गई है। इसी के तहत पहले चरण में पीईटी का आयोजन हो रहा है। पीईटी में मिले अंकों के आधार पर अभर्थ्याियों को छांटा जाएगा।


कैसी होगी पीईटी परीक्षा

UPSSSC PET 2021 exam यानि प्रारंभिक आर्हता परीक्षा में अभ्यर्थी को दो घंटे का समय मिलेगा। इसमें कक्षा आठ स्तर का भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान, लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक अंक गणित, सामान्य हिंदी, लाॅजिक एंड रिजनिंग, करेंट अफेयर्स, और सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा सामान्य हिंदी अंश, गद्य विश्लेषण एवं विवेचना, ग्राफ, चार्ट एनालिसिस और विष्लेशण संबंधी प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 100 नंबरों की होगी। पीईटी 2021 परीक्षा में माइनस मार्किंग होगी। एक गलत सवाल पर 1/4 अंक काटा जाएगा। 6 सवाल 10-10 और बाकी 5-5 अंकों के होंगे।