7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP By-election Results 2024 Live: 7 सीटों पर एनडीए की जीत, महज दो सीटों पर सिमटी सपा

UP By-election Results 2024 Live: गाजियाबाद में भाजपा की प्रचंड जीत, कुंदरकी में भाजपा की जीत तय: उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव की गिनती आज हो रही है। उत्तर प्रदेश में एक ओर सपा के साथ कांग्रेस है तो दूसरी ओर भाजपा अपने सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल के साथ मैदान में है। बसपा सभी नौ सीटों पर अपने दाव आजमा रही है और आजाद समाज पार्टी (कांसीराम) भी चुनाव में दो-दो हाथ किये हैं। आज इनके मेहनत का परिणाम आने वाला है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 23 Nov 2024, 5:47 PM IST

BJP, up news, up politics, samajwadi party, UP Bypoll Results 2024, UP Bypoll Results 2024 Live, UP Bypolls Result 2024, UP By-election Results 2024, UP By-election Results 2024 Live, Meerapur Bypoll Result 2024, Kundarki Bypoll Result 2024, Ghaziabad Bypoll Result 2024, Khair Bypoll Result 2024, Karhal Bypoll Result 2024, Sishamau Bypoll Result 2024, Phulpur Bypoll Result 2024, Katehari Bypoll Result 2024, Majhawan Bypoll Result 2024, BJP, SP, RLD, बीजेपी, यूपी न्यूज़, यूपी पॉलिटिक्स, समाजवादी पार्टी, यूपी उपचुनाव परिणाम 2024, यूपी उपचुनाव परिणाम 2024 लाइव, यूपी उपचुनाव परिणाम 2024, यूपी उपचुनाव परिणाम 2024 लाइव, मीरापुर उपचुनाव परिणाम 2024, कुंदरकी उपचुनाव परिणाम 2024, गाजियाबाद उपचुनाव परिणाम 2024, खैर उपचुनाव परिणाम 2024, करहल उपचुनाव परिणाम 2024, शीशमऊ उपचुनाव परिणाम 2024, फूलपुर उपचुनाव परिणाम 2024, कटेहरी उपचुनाव परिणाम 2024, मझवां उपचुनाव परिणाम 2024, बीजेपी, एसपी, आरएलडी

UP By-election Results 2024: प्रदेश की गाजियाबाद, मीरापुर, कुंदरकी, खैर, करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मंझवा विधानसभा सीटों पर चुनाव के परिणाम आ गए हैं। भाजपा गाजियाबाद, कुंदरकी, फूलपुर, मीरापुर में भाजपा ने झंडे गाड़े हैं। समाजवादी पार्टी सीसामऊ और करहल से जीत गई। सीएम योगी ने ट्वीट कर भाजपा प्रत्याशियों को जीत की बधाई दी है। यहां देखें चुनाव से जुड़े नतीजे और अपडेट…

23 Nov 2024, 5:36 PM IST

6 सीटों पर भाजपा, 1 पर आरएलडी और 2 सीटों पर सपा की हुई जीत 

उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में बीजेपी ने बाजी मार ली है। 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में 6 सीट पर भाजपा एक एक सीट पर उसके सहयोगी दल आरएलडी चुनाव जीती। सपा महज दो सीटों पर सिमट कर रह गई है। 

23 Nov 2024, 4:18 PM IST

UP By Election Result:  33 साल बाद कटेहरी में भाजपा ने लहराया परचम 

UP Election Result: कटेहरी विधानसभा सीट पर 33 साल बाद कमल खिला है। यहां पर बीजेपी प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने 34 हजार वोटों से सपा की शोभावती वर्मा को हराया है। मतों की गिनती 31 राउंड में पूरी हुई। मतगणना राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 14 अलग-अलग टेबल पर हुई।

23 Nov 2024, 4:12 PM IST

UP By Election Result: अखिलेश यादव ने किया ट्वीट 

UP By Election Result: अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि

‘इलेक्शन’ को ‘करप्शन’ का पर्याय बनानेवालों के हथकंडे तस्वीरों में क़ैद होकर दुनिया के सामने उजागर हो चुके हैं। दुनिया से लेकर देश और उत्तर प्रदेश ने इस उपचुनाव में चुनावी राजनीति का सबसे विकृत रूप देखा। असत्य का समय हो सकता है लेकिन युग नहीं।

अब तो असली संघर्ष शुरू हुआ है… बाँधो मुट्ठी, तानो मुट्ठी और पीडीए का करो उद्घोष ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे!’

23 Nov 2024, 3:41 PM IST

Majhwan By election result: मझवां से भाजपा की सुचिस्मिता 4936 वोटों से जीतीं

UP BY Election result: मझवां विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य जीत गई हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी ज्योति बिंद को 4936 वोट से हरा दिया है। सुचिस्मिता मौर्य को कुल 77503 वोट मिले हैं। डॉ ज्योति बिंद को 72567, बसपा के दीपू तिवारी को 34800 वोट मिले।

23 Nov 2024, 3:20 PM IST

यूपी उपचुनाव के नतीजों पर सीएम योगी की प्रतिक्रिया

यूपी उपचुनाव के नतीजों पर सीएम योगी ने X पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनावों में भाजपा-एनडीए की विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है। ये जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा-सुशासन एवं जन-कल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है। उ.प्र. के सुशासन और विकास को अपना मत देने वाले उत्तर प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं का आभार एवं सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई! बटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे-सेफ रहेंगे।

23 Nov 2024, 3:12 PM IST

UP Election: करहल से जीते तेज प्रताप यादव

मैनपुरी की करहल सीट पर भाजपा का दांव फेल हो गया। यहां भाजपा ने सैफई परिवार के दामाद अनुजेश यादव को चुनाव मैदान में उतारा था। अनुजेश यादव को कुल 89503 वोट मिले हैं, जबकि तेज प्रताप यादव ने 1,04,207 वोट प्राप्त कर 14704 मतों से हराया है।

23 Nov 2024, 3:04 PM IST

UP Election: भाजपा  जीती खैर सीट

अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट परभाजपा के सुरेंद्र दिलेर ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी ने सपा की चारु केन को 38 हजार 251 वोटों से हरा दिया।जीत की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

23 Nov 2024, 2:46 PM IST

UP By Election Results: सीएम योगी ने किया ट्वीट 

UP By Elections: सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनावों में भाजपा-एनडीए की विजय प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है। ये जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा-सुशासन एवं जन-कल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है। उ.प्र. के सुशासन और विकास को अपना मत देने वाले उत्तर प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं का आभार एवं सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई!

23 Nov 2024, 2:38 PM IST

Phulpur By Election Result: प्रयागराज की फूलपुर सीट से BJP प्रत्याशी दीपक पटेल जीते

 

Prayagraj Election Result: प्रयागराज की फूलपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल की जीत हो गई है। उन्होंने सपा प्रत्याशी मुज्तबा सिद्दीकी को 14 हजार वोटों से हराया।

23 Nov 2024, 2:34 PM IST

Meerapur Bypoll Result 2024: मीरापुर से रालोद प्रत्याशी मिथिलेश पाल जीतीं

 

UP BY Election Result: मीरापुर सीट से रालोद प्रत्याशी मिथिलेश पाल जीत गई हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा को 29867 वोटों से हराया है। रालोद प्रत्याशी मिथिलेश पाल को 72376 वोट, जबकि सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा को 49646 वोट मिले हैं।

23 Nov 2024, 2:28 PM IST

UP Kundarki By Election Result: भाजपा के जयवीर सिंह की हुई बड़ी जीत 

 

Kundarki By Election: भाजपा से रामवीर ठाकुर को 111470 वोट मिले हैं। वहीं सपा के हाजी रिजवान को 12933 वोट मिले हैं। रामवीर सिंह समर्तहन से घिर गए। 

23 Nov 2024, 2:21 PM IST

UP By Election Results: डिंपल यादव का बड़ा बयान, कहा- कठिन परिस्थितियों में हुए उपचुनाव 

UP By Election Results: उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, "जिन कठिन परिस्थितियों में उपचुनाव हुए थे, उसके बावजूद मैं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और उन मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहूंगी जिन्होंने अपने मतों का प्रयोग किया।"

 

23 Nov 2024, 2:03 PM IST

Kundarki Bypoll Result 2024: कुंदरकी सीट पर भाजपा की जीत तय  

UP By Election 2024: मुरादाबाद में भाजपा के रामवीर की जीत लगभग तय। 19वें राउंड की गिनती पूरी, भाजपा 98537​​​​​​​ वोटों से आगे। 

23 Nov 2024, 1:54 PM IST

Phulpur Bypoll Result 2024: फूलपुर में मतगणना स्थल पर मारपीट, कुर्सियां तोड़ी

 

प्रयागराज एडीसीपी एन कोलांचि का कहना है, "मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रही थी तभी बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल आ गए और कुछ अन्य लोग अंदर आकर हंगामा करने लगे। इसके बाद बसपा प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट अनूप सिंह ने बहस शुरू कर दी। मतगणना प्रक्रिया रोक दी गई।" 10 मिनट के लिए और उसके बाद यह फिर से शुरू हो गया। हमारे पास सीसीटीवी फुटेज है। हम इसकी उचित जांच करेंगे।"

23 Nov 2024, 1:49 PM IST

UP Election: भाजपा की बढ़त का अंतर बढ़ा

Katehari By Election Results: अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट पर 17वें राउंड की मतगणना जारी है। अब भाजपा ने सपा प्रत्याशी पर 7200 मतों की बढ़त बना ली है।

23 Nov 2024, 1:35 PM IST

Ghaziabad Bypoll Result 2024: भाजपा के संजीव शर्मा जीते

गाजियाबाद सदर सीट पर भाजपा के संजीव शर्मा 69676 वोटों से जीत गए हैं। संजीव शर्मा को 96550 वोट मिले हैं। सपा को 27174 वोट मिले हैं। बीएसपी को 10729 वोट मिले। सपा जमानत बचाने में कामयाब रही। बाकी सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है। ईवीएम की मतगणना खत्म हो गई है।

23 Nov 2024, 1:11 PM IST

Phulpur Bypoll Result 2024: फूलपुर में मतगणना स्थल पर मारपीट, कुर्सियां तोड़ी

UP By Election Results: फूलपुर विधान सभा उपचुनाव की मतगड़ना के दौरान BJP और बसपा के एजेन्ट आपस मे भिड़े दोनों पक्षो में हुई मारपीट,इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल भी थे मौजूद उनके साथ भी हुई धक्का मुक्की,पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षो को हटाया.

23 Nov 2024, 12:55 PM IST

Ghaziabad By Election Result: राउंड 17 की मतगणना के बाद

भाजपा के संजीव शर्मा कोप मिले  63848 वोट, सपा  के सिंह राज जाटव को 21283 वोट, बसपा - पीएन गर्ग - 8217 वोट मिले हैं।  42565 मतों से भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा आगे चल रहे हैं।

23 Nov 2024, 12:41 PM IST

Sishamau Bypoll Result 2024: लगातार चौथी बार जीती सपा, 28 साल बाद भी भाजपा का जीत का इंतजार बरकरार

Sishamau Bypoll Result 2024: सीसामऊ में सपा की हुईं जीत। भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी ने पहले ही हार स्वीकार कर ली है। नसीम सोलंकी को 69666 वोट मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी ने 61037 वोट पाए।

23 Nov 2024, 12:31 PM IST

Sishamau by election: सपा ने बनाई बढ़त 

UP By Election Result: कानपुर के सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव में बढ़त लेने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। 

23 Nov 2024, 12:24 PM IST

katehari by election: 10वें राउंड की गिनती के बाद सपा ने बनाई बढ़त 

 

up by election result: कटेहरी सीट पर दसवें राउंड की गणना हो गई है। सपा की बढ़त बनी हुई है। लेकिन, अंतर काफी कम रह गया है। 10वें राउंड तक सपा को कुल 28729 मत मिले। जबकि, भाजपा को 26970 मत मिले हैं। बसपा को अब तक 15411 लोगों का समर्थन मिला है। अब सपा की कुल लीड 1759 मतों की रह गई है। भाजपा प्रत्याशी वापसी करते हुए नजर आ रहे हैं।

23 Nov 2024, 12:14 PM IST

Karhal Bypoll Result 2024: 16वें राउंड की गिनती के बाद 24 हजार वोटों से पिछड़े अनुजेश यादव 

Karhal Bypoll Result 2024: मैनपुरी के करहल में 16वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव 24 हजार 277 वोटों से सपा से पिछड़ गए हैं। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 59480 वोट मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 35 हजार 203 मत ही प्राप्त कर सके हैं। बसपा प्रत्याशी अवनीश को महज 4094 वोट ही मिले हैं।

23 Nov 2024, 11:54 AM IST

Majhawan Bypoll Result 2024: मझवां में सपा प्रत्याशी को पुलिस ने रोका 

मिर्ज़ापुर के मझवां विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान सपा प्रत्याशी ज्योति बिंद को मोबाइल फोन ले जाने पर रोका गया और मोबाइल सरेंडर करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। 

23 Nov 2024, 11:48 AM IST

Khair by-election Result 2024: खैर उपचुनाव के 10वें चरण में भाजपा आगे

अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 10वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 34915 वोट मिले हैं। सपा की चारु केन को 17809 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 6148 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 2987 वोट मिले हैं।

23 Nov 2024, 11:43 AM IST

Phulpur Election Result: कम हुआ सपा भाजपा के बीच का अंतर 

प्रयागराज की फूलपुर सीट पर 10 राउंड पूरे हो चुके हैं। भाजपा को 24,736 वोट मिले हैं। सपा को 23,359 वोट मिले हैं। बसपा को 5318 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल 13,77 वोटों से आगे हैं। कुल 57279 मतों की गिनती हो गई है।

23 Nov 2024, 11:36 AM IST

Karhal By-Election Result: करहल सीट पर सपा की बड़ी बढ़त

मैनपुरी के करहल में 11वें राउंड की मतगणना के बाद भी भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव सपा के आसपास नहीं पहुंच सके हैं। अनुजेश यादव 17,557 वोट से पीछे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 41,781 वोट मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 24,224 मत ही प्राप्त कर सके हैं। बसपा प्रत्याशी अवनीश को महज 2758 वोट ही मिले हैं।

23 Nov 2024, 11:10 AM IST

Karhal By Election Result: सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव आगे 

 

करहल में तेज प्रताप यादव आगे:6 राउंड की काउंटिंग में सपा को 9598 वोट से बढ़त, अनुजेश को 1644 वोट मिले

23 Nov 2024, 11:22 AM IST

Meerapur Bypoll Result 2024: सुम्बुल राणा को है जीत की उम्मीद 

 

समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार सुम्बुल राणा का कहना है, "मुझे जीत की उम्मीद है। गिनती चल रही है, इंतजार करें। चुनाव बहुत अच्छा चल रहा था लेकिन मतदान के दिन जो हुआ उससे माहौल थोड़ा बदल गया है।"

23 Nov 2024, 11:14 AM IST

Katehari Election Result: सपा की बढ़त बरकरार 

पांचवें राउंड की गिनती पूरी हुई। सपा प्रत्याशी ने भाजपा पर लगातार लीड बना रखी हैं। सपा की शोभावती वर्मा को 15073 तो बीजेपी के धर्मराज निषाद को 13556 मत मिले

23 Nov 2024, 11:05 AM IST

कानपुर: सीसामऊ में भाजपा 22 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे

  • सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी- 48990
  • बीजेपी प्रत्याशी सुरेश अवस्थी- 26592
  • बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला- 834

कानपुर में सीसामऊ सीट पर 11 राउंड की गिनती हो गई है।

23 Nov 2024, 10:47 AM IST

फूलपुर उपचुनाव में भाजपा आगे

12614 वोट मिले:पांचवें राउंड की काउंटिंग पूरी, सपा को 10541 मत मिले

23 Nov 2024, 10:43 AM IST

गाजियाबाद में भाजपा 19,663 वोट से आगे

छठे राउंड में भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा की बढ़त बरकरार, सपा को 5943 वोट मिले

23 Nov 2024, 10:39 AM IST

सीसामऊ उपचुनाव रिजल्ट

8 राउंड की काउंटिंग पूरी:सपा की नसीम सोलंकी 28315​​​​​​​ वोटों से आगे, सुरेश अवस्थी को मिले 12853 वोट

23 Nov 2024, 10:04 AM IST

करहल में तेज प्रताप यादव आगे

दूसरे राउंड की काउंटिंग में तेज प्रताप यादव को 5867 वोट, अनुजेश प्रताप सिंह यादव को 1289 वोट मिले

23 Nov 2024, 10:04 AM IST

कानपुर सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव
7 राउंड

सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी 34404
बीजेपी प्रत्याशी सुरेश अवस्थी 12667

सपा नसीम सोलंकी 21737 वोट से आगे

23 Nov 2024, 10:04 AM IST

मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग

पहले राउंड की गिनती में आरएलडी प्रत्याशी को 4253 मत मिले
सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा को 1698 मत मिले
AIMIM के अरशद राणा 504

आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी जाहिद हुसैन भी 1491

रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल 2555 वोटो से आगे

 

23 Nov 2024, 10:58 AM IST

Katehari Bypoll Result 2024: कटेहरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी आगे

पहले राउंड की काउंटिंग में धर्मराज को 6496 वोट, सपा की शोभावती को 5343 वोट मिले

23 Nov 2024, 10:18 AM IST

UP Bypoll Results 2024: सपा प्रवक्ता ने दिया बयान 

UP विधानसभा उपचुनाव के परिणाम पर सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा, "समाजवादी पार्टी समझती है कि भाजपा ने इस चुनाव में जिस तरीके से शासन प्रशासन के दुरुपयोग किया है... ये पहला मौका था जब उत्तर प्रदेश में इतनी बड़ी घटनाएं सामने आई हों... लेकिन समाजवादी पार्टी को फिर भी उत्तर प्रदेश की महान जनता और अपने PDA पर भरोसा है कि भाजपा का सूपड़ा साफ होने जा रहा है।"