25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अटलजी की जयंती पर सरकार ने खोला खजाना, मिली करोड़ों की सौगातें 

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी के लिए 662 करोड़ रुपये की लागत वाली 181 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Swati Tiwari

•

Updated: 25 Dec 2024, 3:24 PM IST

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष पर दिलकुशा लॉन में मंगलवार को दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर रक्षामंत्री व सांसद राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी के लिए 662 करोड़ रुपये की लागत वाली 181 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें से 256 करोड़ की 136 परियोजनाओं का उद्द्घाटन और 386 करोड़ की 45 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

मुख्यमंत्री ने कही ये बात 

स्वास्थ्य मेले में पहले दिन 8775 लोगों को इलाज मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, अटलजी पांच बार लखनऊ से सांसद रहे। उनके नेतृत्व में वर्ष 1998-99 में स्वास्थ्य मेलों की शुरुआत हुई थी, जो बीच में बंद हो गई। वर्ष 2020 से 23 के दौरान इस मेले से 50 हजार से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। सीएम ने अटलजी को भारतीय राजनीति का अजातशत्रु बताते हुए कहा कि उनकी सहजता, सरलता ने सभी वर्गों का दिल जीता।

यह भी पढ़ें: देवरिया में भाई ने रॉड से मारकर कर दी बहन की हत्या… इस बात पर हो गया नाराज

स्वास्थ्य मेले में उमड़ी भीड़ 

अटल स्वास्थ्य मेले में मरीजों की भीड़ उमड़ी थी। इस मेले में ईको,अल्ट्रासाउंड व आंख की जांच हुई। बुखार, टीवी व दूसरी बीमारियों की दवा मुफ्त मिली। सीएमओ के प्रवक्ता योगेश ने बताया कि पहले दिन 8775 पंजीकरण हुए। 113 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए गए। 361 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए और 128 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और ई ट्राई साइकिल दी गई। 10 लोगों ने रक्तदान किया। अटल मेला संयोजक व भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा कि बुधवार को भी मेले में इलाज मिलेगा। इस बार 10 बच्चों की दिल की गंभीर बीमारी का मुफ्त ऑपरेशन व इलाज करवाया जा रहा है।