7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भगवान राम की भव्य मूर्ति के लिए शिया मुसलमान देंगे चांदी के तीर

अयोध्या में भगवान राम की एशिया की सबसे बड़ी मूर्ति लगाने के लिए उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड ने चांदी के तीर भेंट करने का ऐलान किया है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Laxmi Narayan

•

Oct 16, 2017

lord rama moorti

लखनऊ. अयोध्या में प्रस्तावित भगवान राम की एशिया की सबसे बड़ी मूर्ति लगाने के लिए उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने मूर्ति के तरकश में रखने के लिए 10 चांदी के तीर भेंट करने का ऐलान किया है। इस सम्बन्ध में शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद वसीम रिज़वी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर चांदी के तीर भेंट करने का वादा किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा है कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की एशिया की सबसे बड़ी मूर्ति लगाए जाने के प्रस्ताव की वे सराहना करते हैं। आगे लिखा गया है कि अयोध्या एक सांस्कृतिक शहर है और इसके विकास के लिए किये जा रहे सरकार के कार्य सराहनीय हैं। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की भव्य मूर्ति यदि स्थापित कराई जाती है तो वह अयोध्या के साथ-साथ पूरे प्रदेश का गौरव दुनिया में बढ़ाएगा।

पत्र में लिखा है कि शिया समुदाय के अनेक सम्मानित व्यक्ति आपकी इस सोच का सम्मान करते हैं।रिज़वी ने पत्र में लिखा है कि अनेक सम्मानित शिया व्यक्तियों द्वारा उनसे यह कहा गया है कि अगर अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की एशिया की सबसे बड़ी मूर्ति स्थापित होती है तो शिया समाज के लोग शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के माध्यम से भगवान राम की मूर्ति में लगे तरकश में रखने के लिए 10 चांदी के तीर भेंट करेंगे।

सैयद रिज़वी ने पत्र में लिखा है कि शिया समाज और शिया वक्फ बोर्ड का यह उद्द्येश्य है कि पूरा भारत आतंकवाद मुक्त हो। भगवान राम ने अपने तीरों से राक्षसों का अंत किया था। आज भारत में आतंकवादी राक्षसों का तत्काल अंत किया जाना देश के हित में आवश्यक है। बोर्ड के अध्यक्ष ने आशा जताई है कि शिया समाज के लोगों की तरफ से इस भेट को स्वीकार किया जाएगा।