1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली से एक महीने पहले तेजस और गोमती एक्सप्रेस में खुलेगा रिजर्वेशन

होली पर अपने घर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लखनऊ मेल सहित कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट हो गयी है। ऐसे में एक महीने पहले गोमती एक्सप्रेस और तेजस एक्सप्रेस का रिजर्वेशन खुलेगा। होली पर दिल्ली से 15 मार्च से लखनऊ आने वाली ट्रेनों में बहुत भीड़ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 11 Feb 2022, 6:23 PM IST

Uttar Pradesh Short News

Uttar Pradesh Short News

तेजस और गोमती एक्सप्रेस में एक महीने पहले खुलेगा रिजर्वेशन

लखनऊ. होली पर अपने घर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लखनऊ मेल सहित कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट हो गयी है। ऐसे में एक महीने पहले गोमती एक्सप्रेस और तेजस एक्सप्रेस का रिजर्वेशन खुलेगा। होली पर दिल्ली से 15 मार्च से लखनऊ आने वाली ट्रेनों में बहुत भीड़ है। लखनऊ मेल और एसी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में चार महीने पहले एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (एआरपी) की बुकिंग शुरू होते ही वेटिंग लिस्ट आ गई थी। नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली लखनऊ मेल की स्लीपर क्लास में 15 मार्च को 42 वेटिंग, 16 को 99 और 17 मार्च को 66 वेटिंग लिस्ट चल रही है। एसी थर्ड इकोनॉमी में 16 मार्च को 11 वेटिंग लिस्ट है जबकि 17 मार्च को 15 आरएसी चल रही है। एसी थर्ड में भी 16 मार्च को 10 वेटिंग लिस्ट और 17 मार्च को आरएसी 21 हो गयी है। एसी सेकेंड में 16 मार्च को पांच वेटिंग और 17 को पांच आरएसी है।

रोडवेज बसों में इलेक्ट्रॉनिक मशीन से टिकट

लखनऊ. कार्ड से रोडवेज के टिकट भुगतान की व्यवस्था 22 फरवरी तक शुरू हो जाएगी। राजधानी लखनऊ और गाजियाबाद क्षेत्र की बसों के ट्रायल के लिए इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनें आ गई हैं। करीब 2,200 आधुनिक ईटीएम हैं। इनमें से 1,100 ईटीएम लखनऊ रीजन और शेष गाजियाबाद डिपो को भेजी जाएंगी। सोमवार को टिहरी कोठी स्थित मुख्यालय में बैठक के बाद इस पर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। रोडवेज की बहुप्रतीक्षित कैशलेस टिकट व्यवस्था की साल भर से चल रही कवायद इसी माह पूरी होने के साथ ही फरवरी माह में ई-टिकटिंग प्रणाली प्रारंभ हो जाएगी। दोनों रीजन में सफलतापूर्वक ट्रायल के बाद पूरे प्रदेश के सभी जिलों में इस व्यवस्था का आगाज हो जाएगा।

6 साल की बच्ची के साथ कुएं में गिरी मां

ललितपुर. बार थाना क्षेत्र में एक महिला का शव कुएं से बरामद किया। महिला के साथ उसकी छह वर्षीय बेटी भी थी, जो कि बच गई। बच्ची पाइप के सहारे कुएं में लटकी हुई थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मां का शव कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला सेमरा डांग का है। मृतका के पति मुकेश ने बताया कि 10 फरवरी को मृतका शशि मवेशियों के लिए घास लेने बच्ची के साथ गई थी। लेकिन वह काफी देर तक वापस नहीं आई। कुएं से बच्चे के चिल्लाने की आवाज वहां से निकल रहे राहगीरों ने सुनी तो गांव के ही राकेश महाराज के साथ अन्य लोग मौके पर पहुंचे और कुएं से मां-बेटी को निकालने का प्रयास करने लगे। काफी देर प्रयास करने के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल का मामला पंजीकृत करने की बात कही है। वहीं, मृतका के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है।

वाराणसी शहर उत्तरी प्रत्याशी मोनू राय को नोटिस जारी

वाराणसी. बिना अनुमति के नामांकन दाखिल करते समय जुलूस निकालना और कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने पर जिला प्रशासन ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए बहादुर आदमी पार्टी के प्रत्याशी मोनू राय को नोटिस जारी किया है। रिटर्निंग ऑफिसर 388-वाराणसी उत्तरी/अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) अंशिका दीक्षित ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने पर नोटिस जारी की है। मोनू राय को 48 घंटे में स्पष्टीकरण देने को कहा गया, अन्यथा की स्थिति में यह माना जायेगा कि उपरोक्त के संबंध में उन्हें कुछ नहीं कहना है, जिसके बाद सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।