
news
निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर छात्र संघ का चुनाव स्थगित कर दिया गया। बाकी खबरों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ें उत्तर प्रदेश की अब तक की बड़ी खबरें...
मतदान के ठीक पहले इन कॉलेजों का चुनाव हुआ कैंसल
केबीपीजी कॉलेज और बिन्नानी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान होना था। कॉलेज और पुलिस प्रसाशन ने पूरी तैयारी कर ली थी मगर सुबह ही रोक संबंधी निर्वाचन आयोग के आदेश का पत्र पुलिस अधीक्षक के पास आया। इसके बाद पुलिस ने कॉलेज के गेट पर नोटिस चिपका कर चुनाव स्थगित होने कि सूचना छात्रों को दिया।
लड़कों संग क्रिकेट खेलती थीं एकता, अब मिलेगा खेल रत्न अवार्ड
पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने वाली लेफ्ट आर्म स्लो स्पिनर एकता बिष्ट को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आईसीसी महिला विश्वकप 2017 (ICC Women's World Cup) पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ी एकता बिष्ट को उत्तराखंड सरकार खेल रत्न पुरस्कार से नवाजेगी।
12 साल के युवक ने खुद के अपहरण की साजिश रची
कक्षा 8 में पढ़ने वाले छात्र ने स्कूल में जाने के भय से अपना अपहरण कर लिया और घरवालों को सूचना दी कि मेरा कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है और मेरी आंखें बंद कर पाता नहीं कहा ले आये हैं। मुझे बचा लो। अपहरण की सूचना मिलते ही घर वाले घबरा गए और आनन-फानन में इसकी जानकारी दिबियापुर पुलिस को दी।
बेटी के इलाज के लिए मां ने बेच दिया सब कुछ, फिर कर ली आत्महत्या
चंदपुरा कदीम गांव की मुन्नी देवी ने गरीबी, बेरोजगारी, आर्थिक तंगी, के आगे मजबूर होकर जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हलांकि परिवार वालों ने उन्हें इलाज के लिए सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
किसान ने किया आत्महत्या, मौत से पहले लिखा सुसाइड नोट
कानपूर देहात के बेहरापुर रसूलाबाद गांव का है, जहाँ एक किसान ने सरकारी अनाज न मिलने पर गरीबी और भुखमरी के साथ सरकारी अफसरों की चौखट पर फ़रियाद करते-करते हार मान ली और हालातों से हारकर खुद को मौत के हवाले कर दिया।
Updated on:
07 Nov 2017 02:26 pm
Published on:
07 Nov 2017 02:18 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
