11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्र नेताओं के लिए बुरी खबर, मतदान के ठीक पहले इन कॉलेजों का चुनाव हुआ कैंसल

छात्रों में निरासा स्थगित हुए छात्र संघ का चुनाव, निकाय चुनाव के बाद होंगे चुनाव...

2 min read
Google source verification
student union election

छात्र संघ नेताओं के लिए बुरी खबर, मतदान के ठीक पहले इन कॉलेजों का चुनाव हुआ कैंसल

मिर्ज़ापुर. निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर छात्र संघ का चुनाव स्थगित कर दिया गया। केबीपीजी कॉलेज और बिन्नानी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान होना था। कॉलेज और पुलिस प्रसाशन ने पूरी तैयारी कर ली थी मगर सुबह ही रोक संबंधी निर्वाचन आयोग के आदेश का पत्र पुलिस अधीक्षक के पास आया। इसके बाद पुलिस ने कॉलेज के गेट पर नोटिस चिपका कर चुनाव स्थगित होने कि सूचना छात्रों को दिया। हालांकि चुनाव अस्थगित होने के बाद भी छात्रों के विरोध कि आसंका के मद्देनजर दोनों कॉलेज में सुरक्षा इंतिजाम पहले कि तरह ही बने रहे।

मगर केबीपीजी कॉलेज के गेट के सामने कुछ छात्रो कि नारेबाजी के सिवाय सभी जगह शांति बना रहा। सुबह 8 बजे मतदान के लिए कालेज पहुचे छात्र धीरे-धीरे घर लौटने लगे। वहीं छात्र संघ चुनाव के स्थगित होने के बाद पिछले कई दिनों से मची गहमागहमी एक झटके में रुक गयी। इस दौरान कॉलेज पहुचे छात्रो में निराशा देखी गयी। इस दौरान चुनाव लड़ रहे छात्र कुछ ज्यादा ही निराश दिखे।वही चुनाव स्थगित होने के बाद पुलिस ने राहत कि सांस ली । बता दें कि वाराणसी काशी विद्यापीठ में छात्र संघ चुनाव में हुए पथराव और तोड़फोड़ कि खबर मीडिया में आने के बाद निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए छात्र संघ चुनाव को निकाय चुनाव के बाद करने का आदेश जारी कर दिया।

यह भी पढ़ें-

जरगो नहर में मिला दिव्यांग वृद्ध का शव

घटना अहरौरा थाना क्षेत्र के खुटहाँ गांव निवासी विष्णु मंसूरी पुत्र जुमई उम्र लगभग 65 वर्ष का शव जरगो नहर में मिला। ग्रामीणों के अनुसार मृतक जमुई दिव्यांग थे। इनकी पत्नी भी दिव्यांग थी दोनों पति और पत्नी गांव-गांव में जाकर मांगकर अपना पेट भरते थे। लेकिन लगभग दो साल पहले पत्नी की बिमारी के चलते मौत हो गई तब से लेकर विस्सू अकेला हो गया था , वह निसंतान था किसी तरह खुटहाँ मदरसा के पास अपना टेंट लगाकर रोड के किनारे रहता था , वहीं उसके मड़हे से लगभग पचास मीटर की दूरी पर ही यह घटना घटी, जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि वह शाम को अपने टेंट के पास दिखाई दिया था हो सकता हो भोर में शौच के लिए नहर की पटरी गया हो और वह निचे पानी मे चला गया हो।

input- सुरेश सिंह

बड़ी खबरें

View All

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग