31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Quick Read: प्रधान पद के प्रत्याशी की मौत के बाद पंचायत का चुनाव रद्द

उन्नाव जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav) से पहले प्रधान पद के दो प्रत्याशियों की मौत के बाद निर्वाचन अधिकारी ने दो और ग्राम पंचायतों का चुनाव रद्द कर दिया है।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 25 Apr 2021, 3:07 PM IST

Quick Read: प्रधान पद के प्रत्याशी की मौत के बाद पंचायत का चुनाव रद्द

Quick Read: प्रधान पद के प्रत्याशी की मौत के बाद पंचायत का चुनाव रद्द

प्रधान पद के प्रत्याशी की मौत के बाद चुनाव रद्द

कानपुर. उन्नाव जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav) से पहले प्रधान पद के दो प्रत्याशियों की मौत के बाद निर्वाचन अधिकारी ने दो और ग्राम पंचायतों का चुनाव रद्द कर दिया है। इससे पहले शुक्रवार को भी दो ग्राम पंचायतों में प्रधान पद का चुनाव रद्द किया गया था। दरअसल, बीघापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत लालगंज प्रथम की प्रत्याशी कमला देवी (50) मधुमेह की बीमारी से पीड़ित थीं। कानपुर से दवा लाने के बाद शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई।इसी प्रकार सफीपुर के अटवा मोहाल ओसिया में भी एक प्रधान पद प्रत्याशी स्वर्णलता की 22 अप्रैल को मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर निर्वाचन अधिकारी ने दोनों ग्राम पंचायतों में प्रधान पद का चुनाव रद्द कर दिया। इससे पहले शुक्रवार को बिछिया विकासखंड की ग्राम पंचायत बदलीखेड़ा और बीघापुर की सगवर ग्राम पंचायत में भी प्रधान पद प्रत्याशी की मौत पर चुनाव रद्द किया गया था। सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय द्विवेदी ने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक प्रत्याशी की मौत पर उन सीटों पर नए सिरे से चुनावी प्रक्रिया कराई जाएगी।

संक्रमित पुलिसकर्मियों को मिलेगा बेहतर इलाज

प्रयागराज. कोविड-19 महामारी से लगातार संक्रमित होने वाले पुलिसकर्मियों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बेहतर इलाज मिलेगा। प्रयागराज के पुलिस लाइन में आइसोलेशन वार्ड तैयार हो रहा है। इस वार्ड में वह संक्रमित होने के बाद अपना इलाज बेहतर ढंग से करवा सकेंगे। अपने परिवार को भी संक्रमण से बचा सकेंगे। पुलिसकर्मियों के लिए आवास की समस्या काफी समय से रही है। यह वजह है कि एक से दो कमरों के आवास में एक पुलिसकर्मी अपनी पत्नी बच्चों और माता-पिता के साथ रहते हैं। ऐसे में उनके लिए आइसोलेशन वार्ड बनने से राहत मिल सकेगी। अधिकारियों ने आइसोलेशन वार्ड के साथ ही पुलिस अस्पताल का निरीक्षण करते हुए मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आइजी केपी सिंह का कहना है कि आइसोलेशन वार्ड में 20 बेड की व्यवस्था फिलहाल की गई है। आवश्यकतानुसार इसकी बढ़ोतरी की जाएगी। संक्रमण रोकने के साथ ही संक्रमित पुलिस के जवानों के इलाज व सुविधा का बेहतर इंतजाम किया जा रहा है।

पति की शव यात्रा निकलते ही पत्नी ने तोड़ा दम

गोरखपुर. गोरखपुर के गगहा क्षेत्र के चिमचा गांव में पति की शव यात्रा दरवाजे से निकली कि पत्नी ने भी दम तोड़ दिया।क्षेत्र के चिमचा गांव निवासी 82 वर्षीय बेचई प्रजापति की तबीयत कुछ दिन से खराब चल रही थी। पत्नी भगवानी और पुत्र टिकोरी उनकी देखभाल में लगे थे। देर शाम बेचई की मौत हो गई। रात हो जाने के कारण परिजनों ने दाह संस्कार सुबह किया। सुबह करीब आठ बजे तक बेचई की शव यात्रा लेकर मुक्तिपथ के लिए निकले। गुमशुम बैठी पत्नी भगवनी देवी बदहवास हो गई। शवयात्रा गांव के बाहर पहुंची कि पत्नी भगवानी देवी ने भी दम तोड़ दिया। पिता के शव को गांव के बाहर रखकर, ग्रामीणों की मदद से टिकोरी ने मां भगवानी की अर्थी भी तैयार की। काफी संख्या में महिला अपने घरों से निकल आईं। परिजनों ने एक साथ दोनों की चिता सजाई, ग्रामीणों की मौजूदगी में इकलौते बेटे टिकोरी प्रसाद ने दोनों को मुखाग्नि दी।

35 हजार से ऑक्सीजन सिलेंडर देने वाला छात्र गिरफ्तार

वाराणसी. वाराणसी में 35 हजार रुपये में ऑक्सीजन सिलिंडर बेचने के संबंध में एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। यूपी कॉलेज के बीसीए के छात्र शौर्य कुमार को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। फेसबुक पर शौर्य कुमार की आईडी से एक मैसेज किया गया था कि अगर किसी को ऑक्सीजन सिलिंडर चाहिए तो दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करें। एक व्यक्ति की मदद के लिए राष्ट्रीय हिंदू दल के अध्यक्ष रोशन पांडेय ने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उन्हें 10 लीटर के नए ऑक्सीजन सिलिंडर की कीमत 35 हजार रुपये बताई गई। इस पर उन्होंने एतराज जताया तो सामने वाले ने सिलिंडर देने से इंकार कर दिया। इसकी शिकायत कॉल रिकार्डिंग सौंप कर रोशन ने पुलिस से की। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश के निर्देश पर क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्वनी पांडेय के नेतृत्व में पांडेयपुर चौकी इंचार्ज अमित कुमार राय ने बीसीए के छात्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ में शौर्य ने बताया कि हाल ही में उसके परिवार के दो लोगों की मौत कोविड-19 के कारण हुई थी। उस दौरान उसे ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत पड़ी थी तो एक व्यक्ति ने चंदौली में आसानी से सिलिंडर मिलने की बात कही थी। शौर्य से फिर पूछताछ शुरू हुई तो उसका कहना था कि फेसबुक पर उसके पोस्ट करते ही इतने फोन आए कि उसे लगा कि वह भी प्रति सिलिंडर एक हजार से 1500 रुपये कमा लेगा। हालांकि किसी को वह सिलिंडर दिला नहीं पाया था।

बारात से लौट रहे युवक की हत्या

फर्रुखाबाद. जिले में दोस्त के भाई की बारात से घर लौट रहे युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव से एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे मिला। पुलिस ने युवक की पर्स में मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। घटना स्थल पर पुलिस को युवक की बाइक व तमंचा मिला। थानाक्षेत्र के गांव पहाड़पुर बैरागर निवासी परमसुख शाक्य उर्फ पप्पू का 21 साल का पुत्र आदित्य कुमार शाक्य गांव पलिया निवासी अपने दोस्त के भाई की बरात में जाने की बात कहकर घर से बाइक से निकला था। शनिवार सुबह भाई अर्जुन ने आदित्य से मोबाइल पर बातचीत की तो उसने बताया कि वह पलिया में है और दोपहर तक घर आ जाएगा। दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि गांव चीटन नगला से फरीदपुर मार्ग पर एक युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी पर परमसुख व अर्जुन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाइक व घटना स्थल पर मिले तमंचे को कब्जे में लिया। तमंचे में खोखा फंसा हुआ था। हमलावरों ने आदित्य के सीने पर गोली मारी थी।

ये भी पढ़ें:Quick Read: छह साल पुराने मामले में पूर्व मंत्री का भतीजा गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

ये भी पढ़ें:Quick Read: चुनाव लड़ने पर मिली धमकी, परेशान होकर लगाई फांसी