31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Quick Read: कानपुर के बिल्हौर में मालगाड़ी डिरेल, घंटों तक आवागमन बाधित

मालगाड़ी के दो खाली वैगन पटरी पर पलट गए और पहिये अलग हो गए। बुधवार की दोपहर 45 डिब्बे वाली मालगाड़ी कानपुर से फर्रुखाबाद की ओर जा रही थी।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 28 Apr 2021, 4:34 PM IST

Quick Read: कानपुर के बिल्हौर में मालगाड़ी डिरेल, घंटों तक आवागमन बाधित

Quick Read: कानपुर के बिल्हौर में मालगाड़ी डिरेल, घंटों तक आवागमन बाधित

कानपुर के बिल्हौर में मालगाड़ी डिरेल

कानपुर. कासगंज से कानपुर रेल रूट पर बुधवार की सुबह बिल्हौर में मालगाड़ी डिरेल हो गई। इससे कुछ देर के लिए ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। मालगाड़ी के दो खाली वैगन पटरी पर पलट गए और पहिये अलग हो गए। बुधवार की दोपहर 45 डिब्बे वाली मालगाड़ी कानपुर से फर्रुखाबाद की ओर जा रही थी। बिल्हौर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर ककवन रोड क्रॉसिंग के पास गार्ड केबिन और उससे आगे लगे दो खाली वैगन तेज आवाज के साथ पटरी से उतर गए। मालगाड़ी का एक वैगन पलट गया और पहियों समेत कलपुर्जे टूटकर ट्रैक पर बिखर गए। हादसे के दौरान तेज आवाज होने से ककवन रोड पर बंद क्रॉसिंग के दोनों ओर खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। गार्ड की सूचना पर चालक ने मालगाड़ी रोक दी। इससे पहले मालगाड़ी का आखिरी वैगन बिना पहिए के घिसटता हुआ रेलवे स्टेशन तक पहुंच गया। हादसे की जानकारी होते ही रेलवे स्टॉफ ने ट्रेनों का आवागमन रोक दिया।

पुणे से गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन

गोरखपुर. रेलवे की ओर से पुणे-गोरखपुर के बीच में स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला या गया है। यह समर स्पेशल ट्रेन 28 अप्रैल की रात से शुरू हो गई है। इस ट्रेन के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे और यात्रियों को यात्रा के दौरान कोविड-19 के मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। 01473 पुणे-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन एकल यात्रा रात 20.20 बजे प्रस्थान कर दौंड कार्ड लाइन से 21.20 बजे, अहमदनगर से 22.48 बजे, दूसरे दिन मनमाड से 01.55 बजे, भुसावल से 04.25 बजे, इटारसी से 08.10 बजे, जबलपुर से 13.00 बजे, सतना से 16.25 बजे, बांदा से 22.25 बजे, तीसरे दिन कानपुर सेण्ट्रल से 01.25 बजे, लखनऊ से 03.25 बजे, गोण्डा से 06.05 बजे और बस्ती से 07.40 बजे छूटकर गोरखपुर 09.40 बजे पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 7, शयनयान श्रेणी के 9, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 2, और एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

दुष्कर्म से आहत महिला ने खुद को लगाई आग

लखनऊ. आशियाना थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने घर में केमिकल डालकर खुद को आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर पति ने किसी तरह से आग बुझाई मगर तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। आशियाना इलाके में किराए पर रहने वाला एक व्यक्ति शाम चार बजे अपने तीन बच्चों संग मकान की पहली मंजिल के कमरे में था। तभी भूतल के कमरे में उसकी पत्नी ने अपने शरीर पर केमिकल उड़ेलकर आग लगा ली। महिला की चीख-पुकार पर पति व आसपास के लोग पहुंचे। पति ने किसी तरह से कंबल डालकर आग बुझाई मगर तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। पड़ोसियों ने आशियाना थाने में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस सेवा को सूचना दी गई। करीब दो घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि दूर के एक रिश्तेदार ने पांच साल पहले डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इससे वह काफी समय से डिप्रेशन में थी। कुछ दिनों पहले महिला ने पति को इसकी जानकारी दी। मगर बदनामी के डर से पति ने पुलिस से शिकायत नहीं की।

ट्रक और डंपर की टक्कर, बेटे के सामने जिंदा जल गया पिता

हमीरपुर. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बुधवार को नेशनल हाइवे पर ट्रक और डंपर की आमने सामने भिड़ंत के बाद दोनों में आग लग गई। डंपर का चालक अंदर ही फंस गया और जिंदा जल गया, जबकि बेटा लाचार होकर अपने पिता को जिंदा जलता देखता रहा। हमीरपुर में नेशनल हाइवे पर बुधवार सुबह ट्रक और डंपर आमने-सामने भिड़ंत हो गई और दोनों आग की चपेट में आ गए। डंपर महोबा से कानपुर की तरफ जा रहा था, जबकि ट्रक मौंरंग लेकर महोबा की तरफ जा रहा था। माना जा रहा है चालकों को को नींद आने से हादसा हुआ। हादसे में दोनों के परखचे उड़ गए और आग लग गई। डंपर का हेल्पर उसी के चालक का बेटा है जो किसी तरह बाहर निकल आया जबकि चालक उसी में फंस गया और आग से जिंदा जल गया। बेटी पिता को जिंदा जलता देखता रहा लेकिन कुछ नहीं कर पाया।

निर्माणाधीन भवन की छत गिरने से मजदूर की मौत

कानपुर. कानपुर में कल्याणपुर के एम ब्लॉक स्थित तिकुनिया पार्क के पास एक निर्माणाधीन मकान में शटरिंग खोलते वक्त स्लैब गिरने से दो मजदूर मलबे के नीचे दब गए। घटना में गंभीर रूप से घायल एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही दूसरे मजदूर को गंभीर हालत में हैलट में भर्ती कराया। तिकुनिया पार्क के पास स्थित निर्माणाधीन मकान में तीसरी मंजिल के एक हिस्से में कुछ दिनों पहले ही स्लैब डाली गई थी। बुधवार दोपहर शटरिंग खोलने का काम चल रहा था। इसी दौरान बिल्लियों का सपोर्ट हटाते ही स्लैब भरभराकर नीचे आ गिरी। जिससे शटरिंग हटा रहे धामीखेड़ा निवासी शिवम मौर्या (22) व बिठूर निवासी उसका साथी आकाश स्लैब के नीचे दब गया। इलाके के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा मशीन से स्लैब हटाने के बाद दोनों को बाहर निकाला। तब तक शिवम की मौत हो चुकी थी। वहीं पुलिस ने आकाश को इलाज के लिए हैलट अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें: Quick Read: 700 से ज्यादा नकली रेमडेसिविर बेचकर किया जिंदगी से खिलवाड़, एक इंजेक्शन पर 15 से 20 हजार की कमाई

ये भी पढ़ें:Quick Read: प्रधान पद के प्रत्याशी की मौत के बाद पंचायत का चुनाव रद्द