31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Quick Read: पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने बेटियों समेत कुएं में कूद कर दी जान

बहराइच के रुपईडीहा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर के ग्राम बंजरिया में एक विवाहिता ने गोद में दो बेटियों को लेकर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 1 May 2021, 4:03 PM IST

Quick Read: पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने बेटियों समेत कुएं में कूद कर दी जान

Quick Read: पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने बेटियों समेत कुएं में कूद कर दी जान

पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने बेटियों समेत कुएं में कूद कर दी जान

बहराइच. बहराइच के रुपईडीहा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर के ग्राम बंजरिया में एक विवाहिता ने गोद में दो बेटियों को लेकर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। रुपईडीहा के बंजरिया गांव निवासी कौशल्या देवी (25) का परिवार के लोगों से विवाद हुआ था। वह देर शाम गोद में ढाई वर्ष की मासूम बेटी लक्ष्मी और रागिनी (5) को साथ लेकर निकल पड़ी। गांव में स्थित एक कुएं के पास पहुंचते ही उसने अचानक दोनों बेटियों के साथ छलांग लगा दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह घटनास्थल पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाले गए। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद में आत्महत्या करने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश में लगेंगे 125 ऑक्सीजन प्लांट

लखनऊ. ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए प्रदेश में 125 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। ये प्लांट 50 अति प्रभावित जिलों और हर जिले में कम से कम दो सीएचसी में लगाए जाएंगे। ये प्लांट कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी फंड (सीएसआर) से बनेंगे। इसके लिए सीएम योगी ने आबकारी विभाग, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग को निर्देश दिया है कि सभी आबकारी कंपनियों, सभी चीनी मिलों और उनके अधीन फर्टिलाइजर और पेस्टिसाइड बेचने वाली कंपनियों से सीएसआर फंड के तहत प्लांट लगाने के लिए तीव्र प्रयास किए जाएं। डीएम और सीएमओ के परामर्श से ज्यादा आवश्यकता वाले सीएचसी चिह्नित कर बड़े प्लांटों को जिला अस्पतालों में स्थापित कराए जाएंगे। प्रमुख सचिव आबकारी और चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग संजय आर. भूसरेड्डी ने कहा कि इस पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा यह भी कहा है कि छोटे अस्पतालों में तात्कालिक जरूरतों को देखते हुए पोर्टेबल टाइप या ऑक्सीजन कन्संट्रेटर्स लगाए जाएं, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

बांद्रा, वलसाड के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

कानपुर. रेलवे ने गुजरात के वलसाड और मुंबई के बांद्रा में फंसे यूपी के कामगारों को उनके घर पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये ट्रेनें एक फेरा ही लेंगी। उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय ने कहा कि ट्रेन नंबर 09123 बांद्रा से तीन मई यानी सोमवार को सुबह 11:15 बजे चलकर कोटा, अछनेरा, मथुरा, फर्रुखाबाद होते हुए मंगलवार दोपहर 12:50 बजे कानपुर और गाजीपुर सिटी उसी दिन रात 10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 09124 स्पेशल ट्रेन बुधवार को गाजीपुर सिटी से रात 1:20 बजे चलकर इसी रास्ते से होते हुए कानपुर सेंट्रल पर गुरुवार सुबह 9:47 बजे और वलसाड दूसरे दिन सुबह 7:15 बजे पहुंचेगी। रेलवे ने कोरोना संक्रमण काल में शुरू की गई डेली ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया है। 38 जोड़ी ट्रेनें कानपुर व आसपास के जिलों की बंद हो चुकी हैं। कुछ डेली ट्रेनें जो बची थीं। वह भी तीन दिन की बंदी में निरस्त रहेंगी।

दो परिवारों की रंजिश में गई मासूम की जान

प्रयागराज. जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के डीह मेहंदी में दो परिवार की आपसी रंजिश में मासूम बच्ची की मौत हो गई। रंजिश में लाठी-डंडे से मारपीट के साथ ही फायरिंग भी की गई थी। घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बची। घटना शुक्रवार देर रात की है। लालगंज कोतवाली के डीहमेंहदी में दो पक्षों के बीच लंबे समय से दुश्मनी है। कई बार मारपीट हो चुकी है लेकिन रंजिश खत्म होने की बजाय गहराती चली गई। शुक्रवार रात भी मामूली झड़प के बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। पहले लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर वार किए। फिर फायरिंग भी की गई। गांव में एक शादी समारोह में बारात भी आई थी। लेकिन शादी में फायरिंग हो जाने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान सुरेश की ढाई साल की बेटी सृष्टि को गहरी चोट लग गई। उसे उठाकर अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बच्ची की मां वंदना देवी ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की।

ब्यूटी पार्लर में सज रही थी दुल्हन, एक मैसेज से टूटी शादी

कानपुर. कानपुर में पनकी के गंगागंज में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया। पनकी पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर लड़के पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पनकी के गंगागंज निवासी प्राइवेट कर्मी की बेटी की शादी सनिगवां निवासी राजकुमार सिंह के बेटे क्रांति सिंह से तय हुई थी। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटी उन्नाव स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है, जबकि क्रांति सिंह सरकारी शिक्षक है। 19 अप्रैल को बेटी की सगाई में लड़के वालों को चार लाख रुपये नगद, हजारों के कपड़े और अन्य उपहार दिए थे। 28 अप्रैल को शादी थी। उसी दिन शाम छह बजे लड़के ने उन्हें फोन कर अतिरिक्त दहेज की मांग की। मना करने पर शादी से इनकार कर दिया। लड़के के घर वालों ने पुलिस से शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पिता ने कहा कि दहेज में देने के लिए एक कार भी ली थी, लेकिन लड़के वाले स्कॉर्पियो की मांग कर रहे थे।

सिपाही ने फांसी लगाकर बैरक में की आत्महत्या

बलरामपुर. बलरामपुर के कोतवाली गैसडी में तैनात आरक्षी रवि शंकर निषाद का शव शुक्रवार रात अपने बैरक में पंखे मे लटकता मिला। प्रभारी निरीक्षक चंद्र मणि शुक्ला ने कहा कि रवि शंकर निषाद पुत्र छोटे लाल निषाद 22 वर्ष ग्राम कूडा़बुजुर्ग, थाना खजनी जनपद गोरखपुर का निवासी था। 2018 बैच का सिपाही था। 18 जुलाई 2018 को उसकी पोस्टिंग हुई थी। 30 अक्टूबर 2020 में कोतवाली देहात बलरामपुर से गैसडी थाना कोतवाली पर तैनाती हुई थी। थाना कोतवाली गैसडी पर मुंशी पद पर काम कर रहे रवि शंकर निषाद की रात्रि ड्यूटी लगी थी। रात में लगभग डेढ़ बजे अपने कमरे में पानी लेने गया था। काफी देर जब वह वापस नहीं आया तो उसके कमरे के अंदर पंखे से लटकता शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें:Quick Read: 38 पैसेंजर ट्रेन निरस्त, अगले आदेश तक नहीं चलेंगी ये ट्रेनें

ये भी पढ़ें: Quick Read: कानपुर के बिल्हौर में मालगाड़ी डिरेल, घंटों तक आवागमन बाधित